• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत: लड़कियाँ, जिन्होंने एक स्कूल को सुनना सिखाया

 - World News in Hindi

बिहार के पूर्णिया ज़िले के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों में समावेशन का अर्थ सिर्फ़ मदद करना नहीं, बल्कि वास्तविक मायनों में सुनना है. यहाँ कक्षा 6 से 8 की क़रीब 75 बधिर किशोरियाँ, मुख्यधारा के आवासीय स्कूलों में रहकर, पढ़ना, गणित और सांकेतिक भाषा सीख रही हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) और स्थानीय साझेदारों की इस पहल ने यह दर्शाया है कि जब शिक्षा सबकी पहुँच में हो, तो हर लड़की आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकती है. अजमती ख़ातून दो बहनों और तीन भाइयों के साथ रहती हैं. घर में हमेशा बातचीत और हँसी-ठहाके गूँजते रहते थे, लेकिन अजमती उन आवाज़ों को महसूस नहीं कर पाती थीं. सबके साथ होते हुए भी वह ख़ुद को कटा हुआ महसूस करती थीं. सुनने-बोलने में असमर्थ होने के कारण अजमती 19 साल की उम्र तक कभी स्कूल नहीं जा सकीं.फिर उन्हें एक ऐसे आवासीय स्कूल के बारे में पता चला, जहाँ उनके जैसी लड़कियों के पास सीखने-सिखाने का मौक़ा मिलता है. अजमती ने स्कूल बैग उठाया और पढ़ाई की राह पर निकल पड़ीं. © UNICEF/Anita Khemka पूर्णिया के स्कूल में कक्षा 6 की 11 वर्षीय छात्रा अनुष्का कुमारी (स्लेटी रंग की यूनिफॉर्म में). बड़ी चुनौतीजिस दिन अजमती समेत 25 अन्य मूक-बधिर लड़कियाँ स्कूल पहुँचीं, वह दिन सामान्य नहीं था. सभी चौंक उठे. पूर्णिया ज़िले के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाली 31 साल की मानसी कुमारी बताती हैं, “जो न सुन सकती हैं, न बोल सकती हैं, उन्हें हम पढ़ाएँ कैसे?” उस समय इस सवाल का किसी के पास जवाब नहीं था.लड़कियाँ बाक़ी छात्रों के साथ कक्षाओं में बैठीं, वही पाठ्यक्रम पढ़ाया गया, लेकिन पढ़ाई उनके लिए धुँधली रही. © UNICEF/Anita Khemka पूर्णिया में 18 वर्षीय लाडली ख़ातून और अन्य लड़कियाँ, स्कूल में पढ़ाई की तैयारी कर रही हैं, जहाँ यूनीसेफ़ के सहयोग से शिक्षक और छात्र भारतीय सांकेतिक भाषा सीख रहे हैं. समग्र शिक्षा कार्यक्रम के ज़िला पदाधिकारी कौशल कुमार ने जब यह स्थिति देखी, तो समस्या स्पष्ट थी. वे कहते हैं, “वे कक्षा में बैठती थीं, शिक्षक पढ़ाते भी थे, लेकिन न तो वे सुन सकती थीं और न बोल सकती थीं.”अक्सर ऐसे बच्चों को अलग कर दिया जाता है, लेकिन इस बार फ़ैसला अलग था. कौशल कुमार ने कहा, “अगर हम इन्हें छोड़ देंगे, तो ये आगे नहीं बढ़ पाएँगी,” © UNICEF/Anita Khemka शिक्षक संतोष मौर्य बधिर लड़कियों के लिए रोज़ाना दो घंटे की विशेष कक्षा लेते हैं. समूह श्रवण सहायक प्रणाली की मदद से बधिर लड़कियाँ सामान्य रूप से सुनने वाली छात्राओं के साथ पढ़ाई कर पा रही हैं. नए कौशलइसके बाद एक नई योजना बनी. स्कूल में स्मार्ट बोर्ड लगाए गए और सांकेतिक भाषा में पढ़ाने का फ़ैसला हुआ. लेकिन कोई शिक्षक यह भाषा नहीं जानता था. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के सहयोग से जुलाई 2025 में आठ दिनों का प्रशिक्षण कराया गया.मानसी कुमारी कहती हैं, “हम इशारे सीखते थे और कई बार ग़लतियाँ करते थे.”विशेष शिक्षक संतोष मौर्य जोड़ते हैं, “इस प्रशिक्षण से हमें आत्मविश्वास मिला.”धीरे-धीरे कक्षाओं का माहौल बदल गया. डिजिटल पटल, चित्र, चलती तस्वीरें और सांकेतिक भाषा के पोस्टर पढ़ाई का हिस्सा बने. © UNICEF/Anita Khemka बधिर लड़कियों के लिए विशेष कक्षा, जहाँ समूह श्रवण सहायक प्रणाली से समावेशी पढ़ाई होती है. बदलाव की बयारअब न अलग कक्षाएँ हैं, न अलग स्कूल. सभी बच्चे एक साथ, सांकेतिक भाषा के माध्यम से सीखते हैं. अजमती आज मुस्कराकर कहती हैं, “यहाँ मुझे समझ आया कि मुझे गणित पसन्द है.” कुछ ही हफ़्तों में जिन लड़कियों को पढ़ने योग्य नहीं माना जाता था, वे परीक्षाओं में 80 से 90 प्रतिशत अंक लाने लगीं.कौशल कुमार कहते हैं, “यह साबित करता है कि सही माध्यम मिले, तो ये बच्चे बहुत अच्छी तरह सीख सकते हैं.”सबसे अहम बात यह है कि ये बधिर लड़कियाँ अलग नहीं हैं. वे अन्य छात्राओं के साथ एक ही कक्षा और छात्रावास में रहती हैं. अब सुनने में सक्षण लड़कियाँ भी सांकेतिक भाषा सीख रही हैं. मानसी कहती हैं, “ये बच्चे बाक़ी बच्चों के साथ ही पढ़ते, खाते और रहते हैं.” © UNICEF/Anita Khemka भारत के पूर्णिया में 12 वर्षीय पूजा कुमारी, यूनीसेफ़ समर्थित स्कूल में स्कूल से पहले सांकेतिक भाषा का अभ्यास करती हुई. भविष्य की राहआगे की चुनौती आठवीं के बाद की है. इसके लिए शिक्षकों के और प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम विकास और ज़िला स्तर पर केन्द्र खोलने की योजना बनाई जा रही है.कौशल कुमार कहते हैं, “हर बच्चे में कोई न कोई क्षमता होती है. सवाल यह है कि हम उसे पहचानते हैं या नहीं.”बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, समग्र शिक्षा बिहार और यूनीसेफ़ के सहयोग से जिस पहल शुरुआत कुछ लड़कियों से हुई थी, वह अब बड़े बदलाव में बदल चुकी है. पूर्णिया के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय दिखा रहे हैं कि समावेशन बच्चों को बदलने का नहीं, बल्कि शिक्षा की व्यवस्था को बदलने का नाम है. © UNICEF/Anita Khemka यूनीसेफ़ के सहयोग से सहायक संसाधन अधिकारी अरविंद कुमार, पूर्णिया के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं. इस लेख का विस्तृत रूप पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved