पूर्वोत्तर भारत में स्थित राज्य, त्रिपुरा के सबसे दूरदराज़ के इलाक़ों में, जहाँ नदी ही आवागमन का एकमात्र रास्ता है, एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान के ज़रिए अलग-थलग पड़े समुदायों तक देखभाल और उम्मीद पहुँचाई जा रही है. सुबह के समय, भारत के पूर्वी हिस्से में खवाई नदी घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच से होकर शान्त बहती है. त्रिपुरा की अथारामुरा पर्वत श्रृँखला में बसे कालिचरण पाड़ा के परिवारों के लिए यह नदी सिर्फ़ जीवनरेखा नहीं, बल्कि आने-जाने का एकमात्र रास्ता है.कालिचरण पाड़ा, खवाई ज़िले के मुनगियाकामी ब्लॉक में नूनाचेरा गाँव की एक छोटी बस्ती है, जहाँ न सड़कें पहुँचती हैं और न ही नियमित सार्वजनिक सेवाएँ. यहाँ तक पहुँचने के लिए घने जंगलों और कठिन भू-भाग से होकर नाव से लगभग पाँच घंटे की यात्रा करनी पड़ती है.सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए कालिचरण पाड़ा लम्बे समय से सबसे कठिन चुनौतियों में से एक रहा है - मानो यह बस्ती नक़्शे से बाहर हो.वंचितों तक पहुँच स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य निगरानी नैटवर्क के साथ मिलकर इस गाँव को उच्च जोखिम वाला प्राथमिक क्षेत्र घोषित किया. इसके बाद किसी औपचारिक या सामान्य गतिविधि में समय नहीं गँवाया गया, बल्कि नदियों और जंगलों को पार करके आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ सीधे लोगों तक पहुँचाने का ठोस प्रयास किया गया.अन्ततः, जब टीम गाँव पहुँची, तो वो अपने साथ केवल टीके और चिकित्सा सामग्री ही नहीं लाई. अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जिससे स्पष्ट सन्देश गया कि लम्बे समय से स्वास्थ्य सेवाओं से कटे समुदायों तक पहुँचना एक वास्तविक प्राथमिकता है. © WHO India/Padmaram Jamatia त्रिपुरा की अथारामुरा पहाड़ियों के भीतर बसे कालिचरण पाड़ा तक पहुँचने का एकमात्र रास्ता खवाई नदी है. टीकाकरण के साथ-साथ, शिविर में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएँ भी दी गईं, जिससे लम्बे समय से अधूरी पड़ी ज़रूरतों को पूरा किया जा सका.लेकिन सबसे गहरे असर वाली बातें गाँव वालों से आम चर्चाओं के दौरान हुईं. परिवारों के साथ बैठकर, उनकी बातें सुनते हुए, स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली बार उन लोगों की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी को क़रीब से जाना, जो अब तक पहुँच से बाहर रहे थे - छूटी हुई सुविधाएँ, कठिन यात्राएँ और भुला दिए जाने का अहसास. इन बातचीतों ने आँकड़ों को इनसानी अनुभवों में बदल दिया और दूरदराज़ इलाक़ों में रहने वाले समुदायों के सामने मौजूद ढाँचागत चुनौतियों को उजागर किया.मुहिम का असरखवाई के ज़िला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, रजत पंत ने कहा, “कठिन भू-भाग और दूरस्थ स्थिति के बावजूद, यहाँ बच्चों को समय पर टीके मिल रहे हैं. यह दिखाता है कि किसी को भी पीछे न छूटने देने के लिए, ज़िले की प्रतिबद्धता मज़बूत है.”उन्होंने बताया कि अन्तिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए एक एकीकृत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें टीकाकरण, ग़ैर-संचारी रोगों की जाँच, मलेरिया जागरूकता, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की सेवाएँ और कृमिनाशक दवाओं का वितरण शामिल था. उन्होंने कहा, “फ़ील्ड टीम लगातार काम कर रही है, ताकि दूरदराज़ और पहुँचने में कठिन इलाक़े आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहें.”उन्होंने यह भी बताया कि गाँव में अब घर पर असुरक्षित प्रसव पूरी तरह बन्द हो गए हैं और सभी गर्भवती महिलाएँ प्रसव के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जा रही हैं. उन्होंने निरन्तर प्रगति पर ज़ोर देते हुए, ज़िला स्वास्थ्य विभाग को नियमित दौरे करने और बेहतर सम्पर्क के लिए वैकल्पिक सड़क निर्माण की सम्भावनाएँ तलाशने के निर्देश दिए. © WHO India/Swapan Das विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य निगरानी नेटवर्क की टीम, ज़िला प्रशासन और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ, समुदाय की ज़रूरतों को समझने के लिए कालिचरण पाड़ा पहुँची. व्यवस्थागत बदलाव यह यात्रा कालिचरण पाड़ा पर आकर समाप्त नहीं हुई. यहाँ से मिले अनुभव राज्य मुख्यालय तक पहुँचे, जहाँ विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य निगरानी नैटवर्क ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके यह विचार किया कि आगे सेवाओं को किस तरह से और बेहतर बनाया जा सकता है.एक साथ मिलकर ऐसे टिकाऊ और विस्तार योग्य उपायों पर चर्चा हुई, जिनसे दुर्गम इलाक़ों में टीकाकरण और आवश्यक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ मज़बूत हों - ताकि किसी बच्चे का स्वस्थ भविष्य उसके रहने की जगह पर निर्भर न रहे.आज, कालिचरण पाड़ा इस बात की मिसाल है कि जब सहयोग एवं प्रतिबद्धता साथ आती हैं, और जब व्यवस्थाएँ लोगों तक पहुँचने के लिए ख़ुद को ढालती हैं, तो वास्तविक बदलाव सम्भव होता है.अथारामुरा की पहाड़ियों में, जंगलों के बीच चुपचाप बहती नदी के साथ एक स्पष्ट सन्देश गूंजता है - कोई भी बच्चा पीछे नहीं छूटना चाहिए, चाहे मंज़िल कितनी ही दूर क्यों न हो.
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope