19 वर्ष की ओलिविया एल्बर्ट को 14 साल की उम्र में महिला जननांग विकृति (Female Genital Mutilation) का सामना करना पड़ा. उन्होंने यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के लिए यूएन एजेंसी (UNFPA) को बताया कि उस समय उन्होंने अपना दर्द इसलिए छुपा लिया था, क्योंकि उनके आसपास के सभी लोगोंने कहा कि यह एक सामान्य बात है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “मन ही मन मैं जानती थी कि जो कुछ मुझे झेलना पड़ा, वह ऐसा अनुभव था जिससे किसी भी लड़की को कभी नहीं गुज़रना चाहिए..”संयुक्त गणराज्य तंज़ानिया के मारा क्षेत्र में, कभी महिला ख़तना या महिला जननांग विकृति (FGM) को लड़कियों के लिए एक अपरिहार्य रस्म माना जाता था, लेकिन अब समुदाय इसमें बदलाव की दिशा में क़दम बढ़ा रहे हैं.मिथक की सच्चाईदुनिया भर में 23 करोड़ लड़कियाँ व महिलाएँ महिला जननांग विकृति (FGM) की भुक्तभोगी रही हैं, तथा इसके गहरे, लम्बे समय तक रहने वाले, और कई बार जानलेवा शारीरिक व मानसिक असर झेल रही हैं. हालाँकि इस अमानवीय प्रथा को ख़त्म करने के प्रयास लगातार जारी हैं.2026 में भी, लगभग 45 लाख लड़कियाँ इस प्रथा का शिकार होने के जोखिम में हैं.इस प्रथा के अब तक बने रहने की एक बड़ी वजह यह ग़लत धारणा है कि इसे छोड़ने की मुहिम किसी विदेशी दबाव का नतीजा है.महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता के अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर, हम इसी मिथक की सच्चाई उजागर कर रहे हैं. यह दिवस हर वर्ष 6 फ़रवरी को मनाया जाता है.बदलाव की लहरजब ओलिविया एल्बर्ट, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के सहयोग से आयोजित एक सामुदायिक सम्वाद में शामिल हुईं, तो उन्होंने अन्य प्रभावित महिलाओं को अपने अनुभव खुले तौर पर साझा करते हुए सुना. © UNFPA/Bill Marwa ओलिविया एल्बर्ट संयुक्त गणराज्य तंज़ानिया के मारा क्षेत्र में एक युवा पैरोकारी समूह का नेतृत्व करती हैं. उन्होंने कहा, “जब लड़कियाँ किसी ऐसे व्यक्ति से सुनती हैं, जिसने यह सब स्वयं झेला है, तो उसका अलग असर होता है.”“उन्हें साहस मिलता है. प्रभावित महिलाओं का नेतृत्व मेरे समुदाय में बदलाव ला रहा है. हम अतीत को नहीं बदल सकते, लेकिन यह ज़रूर सुनिश्चित कर सकते हैं कि भविष्य में लड़कियाँ बिना डर के बड़ी हों, और साथ मिलकर हम यह सम्भव बना सकते हैं.”ग़लत धारणाओं को चुनौतीधार्मिक नेता भी महिला जननांग विकृति से जुड़ी ग़लत धारणाओं को स्पष्ट तौर पर खारिज कर रहे हैं. इनमें गिनी के किन्डिया प्रान्त के सम्मानित इमाम, उस्मान याबारा कामारा भी शामिल हैं.उन्होंने कहा, “महिला जननांग विकृति का इस्लाम से कोई धार्मिक आधार नहीं है. इसके गम्भीर स्वास्थ्य प्रभावों के कारण अनगिनत लड़कियाँ पीड़ा सहती हैं. इसे रोकना ज़रूरी है.”उनका मानना है कि इस विषय को पढ़ाई का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इस प्रथा से दूर रहकर सुरक्षित जीवन जी सकें.आज, बढ़ती संख्या में स्कूलों में बच्चों को व्यापक यौन शिक्षा के ज़रिये इस मुद्दे के बारे में जानकारी दी जा रही है. © UNFPA गिनी के किन्डिया प्रान्त में, इमाम उस्मान याबारा कामारा अपने प्रभाव का उपयोग समुदाय की महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए कर रहे हैं. नए क़ानून जिन देशों में महिला जननांग विकृति कई पीढ़ियों से चली आ रही है, वहाँ नए क़ानून अब धीरे-धीरे बदलाव ला रहे हैं.जिबूती, ऐरीट्रिया और सोमालिया में, इस्लामी विद्वानों ने 2025 में एक राष्ट्रीय फ़तवा जारी किया, जिसमें स्पष्ट कहा गया कि महिला जननांग विकृति को सही ठहराने का कोई धार्मिक आधार नहीं है.जिबूती की सामाजिक कार्यकर्ता नफ़ीसा महमूद मुहम्मद ने कहा, “अब हमारे इलाक़ों में हमारे पास दो मज़बूत सुरक्षा कवच हैं: संविधान और फ़तवा.”उन्होंने कहा, “क़ानून लोगों को यह साफ़ तौर पर बताता है कि इस प्रथा के क्या क़ानूनी दुष्परिणाम हो सकते हैं, जबकि फ़तवा उस धार्मिक बहाने को ख़त्म करता है जिसका इस्तेमाल पीढ़ियों तक इसे सही ठहराने के लिए किया जाता रहा.""यह दोहरी जीत, हमें ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को परिवारों से खुलकर बात करने और यह कहने का भरोसा देती है कि ‘आपका धर्म और आपका देश, दोनों आपकी बेटी की रक्षा करते हैं.’पुरुषों और लड़कों की भागेदारीइथियोपिया में 15 से 49 वर्ष की उम्र की लगभग तीन-चौथाई महिलाएँ और लड़कियाँ किसी न किसी रूप में महिला जननांग विकृति से पीड़ित रही हैं.स्थानीय ज़िला प्रमुख मितिकु गुंटे बताते हैं, “सालों तक हम बेबस रहे. हमने महिलाओं को प्रसव के दौरान गम्भीर समस्याओं से जूझते देखा, और कई बार माँ और बच्चे दोनों को खोते हुए भी देखा. हमें समझ आता था कि कुछ ग़लत है, लेकिन यह नहीं जानते थे कि इसे कैसे रोका जाए.”अब मितिकु गुंटे, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के एक साझा कार्यक्रम के साथ एक समर्थक के तौर पर जुड़े हैं. यह कार्यक्रम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इस प्रथा के विरुद्ध सैकड़ों पुरुषों और लड़कों को सक्रिय रूप से जोड़ रहा है.समुदाय में अलग-अलग समूहों के लिए सम्वाद आयोजित किए जाते हैं. बुज़ुर्ग, युवा, अविवाहित पुरुषों, महिलाओं व युवाओं से उनकी चिन्ताओं के अनुसार सीधे बातचीत की जाती है, और इसके लिए समुदाय के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से मिलते हैं. © MOPIX-UNFPA इथियोपिया के हदिया ज़ोन में, एक स्थानीय बुज़ुर्ग हानिकारक प्रथाओं पर साप्ताहिक जानकारी और चर्चा सत्र का नेतृत्व करते हैं. कोई चिकित्सकीय कारण नहींजब यह प्रक्रिया किसी स्वास्थ्यकर्मी द्वारा की जाती है, तो इसे अक्सर “चिकित्सकीय रूप से की गई” कहा जाता है. लेकिन प्रशिक्षित व्यक्ति और साफ़ उपकरण होने के बावजूद, महिला जननांग विकृति न तो सुरक्षित है, न ज़रूरी, और न ही इसका कोई चिकित्सकीय आधार है.मिस्र में एक पारिवारिक चिकित्सक डॉक्टर मरम महमूद कहती हैं, “मेरे पास अक्सर ऐसे मामले आते हैं, जहाँ नुक़सान पहले ही हो चुका होता है और गम्भीर जटिलताएँ सामने होती हैं.”उन्होंने कहा, “मुझे अंदाज़ा नहीं था कि यह अनुभव मेरी सोच को इतना बदल देगा. अब मैं इस पर विचार करने वालों की मानसिकता को बेहतर समझ पाती हूँ और उन्हें इसके गम्भीर नुक़सान, जोखिम और परिणामों के बारे में साफ़ तौर पर समझाने में ख़ुद को अधिक सक्षम महसूस करती हूँ.”महिला जननांग विकृति को समाप्त करने में UNFPA के प्रयासों पर अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope