भारत में सड़क किनारे ठेला लगाने वालों से लेकर ऑनलाइन ख़रीदारी और शेयरों में निवेश तक, डिजिटल भुगतान प्रणाली का व्यापक तौर पर इस्तेमाल सिर्फ़ तकनीक से जुड़ी एक यात्रा नहीं है. यह लोगों को केन्द्र में रखकर बनाई गई एक व्यवस्था को बयाँ करती है, जिसने धन को समझने व इस्तेमाल करने का नज़रिया बदल दिया है. कई वर्षों तक तेज़ भुगतान प्रणालियों को मुख्य रूप से बैन्कों का साधन माना गया, जिनका उद्देश्य वित्तीय संस्थानों के बीच बड़ी रक़म को तेज़ी से भेजना था. भारत ने इससे अलग रास्ता चुना. उसने त्वरित भुगतान को एक सार्वजनिक सुविधा के रूप में देखा, जिसे कोई भी व्यक्ति, कभी भी, रोज़मर्रा के जीवन में इस्तेमाल कर सकता है.इस सोच ने डिजिटल भुगतान को लेकर दुनिया का नज़रिया बदल दिया.विश्व बैन्क के लॉरेन्ट गोनट, ग्यनेदी श्रीनिवास और गिलर्मो गालिसिया रबादान के अनुसार, भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा यह दिखाती है कि असली बदलाव सिर्फ़ रफ़्तार में नहीं है. बल्कि इस बात में है कि भुगतान प्रणालियाँ घरों, छोटे कारोबारों और पूरी अर्थव्यवस्था में रोज़मर्रा के जीवन को किस तरह से बेहतर बनाती हैं. © World Bank/Simone D. McCourtie डिजिटल भुगतान का उपयोग अर्थव्यवस्थाओं को नक़दी-रहित बनाने के लिए किया जा रहा है. व्यक्ति-केन्द्रित तंत्रपहले के नवाचारों ने यह दिखा दिया था कि क्या सम्भव है. उभरते बाज़ारों में मोबाइल भुगतान मंचों ने साबित किया कि सरल और वास्तविक समय में फ़ोन आधारित भुगतान डिजिटल लेनदेन को तेज़ी से बढ़ा सकते हैं. ख़ासतौर पर उन जगहों पर, जहाँ पारम्परिक बैन्किग तक पहुँच सीमित थी. इनमें से कई प्रणालियाँ सेवा प्रदाताओं तक सीमित और बन्द थीं, जिससे आपसी जुड़ाव और विस्तार रुक जाता था.भारत ने इस सोच को बदल दिया.Unified Payments Interface (UPI) के साथ, त्वरित भुगतान को एक खुले और आपस में जुड़ने वाले ढाँचे के रूप में तैयार किया गया. बैन्कों और ग़ैर-बैन्क संस्थाओं को एक ही प्रणाली में जोड़ा गया. तीसरे पक्ष के सेवा प्रदाताओं को नवाचार के लिए खुली जगह दी गई. इसके परिणामस्वरूप एक ऐसा तंत्र बना, जो केवल संस्थानों के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए बेहतर ढंग से काम करता है.UPI ने डिजिटल भुगतान को नक़द जैसा आसान बना दिया. यह वास्तविक समय में तुरन्त हो जाता है, हर जगह स्वीकार्य है, और इस्तेमाल के समय पूरी तरह निःशुल्क है. इसके साथ ही नक़दी से जुड़े जोखिम और सीमाएँ भी ख़त्म हो गईं. अब लोगों को एक ही जगह मौजूद रहने की ज़रूरत नहीं है. खुले पैसे की चिन्ता नहीं रहती, और धन के खोने, चोरी होने या बर्बाद होने का डर भी नहीं रहता.सड़क किनारे ठेले पर भुगतान से लेकर ऑनलाइन ख़रीदारी या शेयर बाज़ार में निवेश तक, भारत ने यह साबित कर दिया है कि तेज़ भुगतान प्रणालियाँ बड़े पैमाने पर हर उपयोगकर्ता और हर ज़रूरत के लिए काम कर सकती हैं.वह पैमाना जिसने सोच बदल दीआज दुनिया भर में 100 से अधिक देश और क्षेत्र, तेज़ भुगतान प्रणालियाँ चला रहे हैं, जिनमें से कई ने भारत के अनुभव से सीख ली है. विश्व बैन्क की एक नई रिपोर्ट बताती है कि यह मॉडल दूसरे क्षेत्रों में कितना असरदार साबित हुआ है. लातिन अमेरिका और कैरीबियाई क्षेत्र में, 2024 तक तेज़ भुगतान, कुल डिजिटल लेनदेन का 45 प्रतिशत हिस्सा हो चुके हैं, जबकि 2017 में यह आँकड़ा सिर्फ़ 2 प्रतिशत था.फिर भी, भारत का पैमाना इन सभी से कहीं अलग और कहीं बड़ा है.केवल जुलाई से सितम्बर 2025 के बीच ही UPI के ज़रिये लगभग 59 अरब लेनदेन हुए. यह उसी अवधि में मास्टरकार्ड के वैश्विक लेनदेन से अधिक है और वीज़ा के दुनिया भर के आँकड़ों के क़रीब पहुँचता है.2024 में, लातिन अमेरिका और कैरीबियाई क्षेत्र के 11 देशों में तेज़ भुगतान प्रणालियों के ज़रिये कुल 79.8 अरब लेनदेन हुए, जबकि उसी साल अकेले UPI के माध्यम से 172.2 अरब लेनदेन दर्ज किए गए.आज भारत में हर 10 में से 8 से ज़्यादा डिजिटल भुगतान इसी प्रणाली के ज़रिये होते हैं. 50.4 करोड़ से अधिक अलग-अलग उपयोगकर्ता, यानी देश की वयस्क आबादी का लगभग आधा हिस्सा, और 6.5 करोड़ से अधिक व्यापारी UPI पर निर्भर हैं. जो कभी एक साहसिक प्रयोग लगता था, वह आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है. © SEWA - Self Employed Women's Association ‘ज़िम्मेदार डिजिटल भुगतान’ के ज़रिये महिलाओं की आर्थिक क्षमता को सक्रिय रूप से बढ़ावा मिल रहा है. रोज़मर्रा की ज़रूरतों से नवाचारभारत के मॉडल ने ग़ैर-बैन्क संस्थाओं के लिए प्रणाली को खुला बनाकर और तीसरे पक्ष के ऐप्स को प्रतिस्पर्धा की अनुमति देकर पुराने तरीक़ों को बदल दिया. UPI ने नियंत्रण को केवल संस्थानों से हटाकर सीधे लोगों तक पहुँचा दिया.असली बदलाव तकनीक के बजाय इस बात में था कि लोग उसे कैसे इस्तेमाल करते और महसूस करते हैं. सरल पहचान. आसान इंटरफ़ेस. क्यूआर कोड. और व्यापारियों के लिए आसान स्वीकार्यता. डिजिटल भुगतान बोझ नहीं रहे. बल्कि रोज़मर्रा की आदत बन गए.हाल के वर्षों में नई ज़रूरतों ने तेज़ी से इस वृद्धि को आगे बढ़ाया है. एक अनुमान के अनुसार, व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन अब UPI की कुल मात्रा का 64 प्रतिशत हैं, जिनमें किराना दुकानें, रेस्तरां, पेट्रोल पम्प, कर्ज़ वसूली. और डिजिटल सेवाएँ शामिल हैं. लगातार हो रहे नवाचारों से उपयोगकर्ताओं के विकल्प भी बढ़े हैं. आसान शुरुआत से लेकर टैप-एंड-पे और बातचीत के ज़रिये भुगतान जैसे नए अनुभवों तक.आज UPI सिर्फ़ पैसे भेजने का ज़रिया नहीं है. यह रोज़मर्रा की आर्थिक ज़िंदगी से जुड़ा एक व्यापक और भरोसेमंद मंच बन चुका है.अगला अध्यायजैसे-जैसे लेनदेन बढ़ रहे हैं और नई डिजिटल वित्तीय सेवाएँ उभर रही हैं, भारत के सामने अब एक नई चुनौती है - बड़े पैमाने पर खुलेपन, मज़बूती और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बनाए रखना. विश्व बैन्क के अनुसार, इस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, जोखिमों को सम्भालना, उपयोगकर्ताओं के लिए पारदर्शिता बढ़ाना, और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के साथ नवाचार पर केन्द्रित प्रक्रिया विकसित करना, आगे की राह के लिए बेहद अहम है.इसके साथ ही, नए अवसर भी मौजूद हैं. व्यापक वित्तीय जानकारी को जोड़ने से ज़्यादा समावेशी ऋण सम्भव हो सकता है. बेहतर तंत्रों के ज़रिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाया जा सकता है. भरोसेमन्द डेटा, नई मूल्य-वर्धित सेवाओं (value added services) के रास्ते खोल सकता है.आधार मज़बूत हैं. असर पहले ही वैश्विक स्तर पर दिखाई दे रहा है.भारत में तेज़ भुगतान प्रणाली की कहानी अभी ख़त्म नहीं हुई है. दुनिया इसके अगले चरण की प्रतीक्षा में है, और यह कहानी अब भी लिखी जा रही है.यह लेख विश्व बैन्क के इस ब्लॉग पर आधारित है.
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope