हॉलोकॉस्ट भुक्तभोगी मैरियॉन ब्लूमेनथाल लाज़ान ने नात्सी उत्पीड़न के तहत अपने बचपन के अनुभवों का अत्यन्त मार्मिक और हृदयविदारक वर्णन, यूएन मुख्यालय में दुनिया के सामने साझा किया है. उन्होंने 28 जनवरी को' हॉलोकॉस्ट स्मरण दिवस' पर दुनिया भर के लोगों से आग्रह किया कि वे ‘नकारात्मकता’ का सामना प्रेम, सम्मान और करुणा के साथ करें. लाज़ान ने, जर्मनी के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित होया शहर में अपने परिवार के ‘सुखद’ जीवन से लेकर नैदरलैंड्स के एक हिरासत शिविर, और फिर जनवरी 1944 में बर्गन-बेलसेन यातना शिविर में बन्द किए जाने तक की यात्रा की यादें बयान कीं. अमानवीय और चरम परिस्थितियों के बीच भी उनका अडिग साहस, प्रसिद्ध लेखक और हॉलोकॉस्ट से बचे विक्टर फ्रैंकल के शब्दों की याद दिलाता है, जिन्होंने कहा था, “मनुष्य से सब कुछ छीना जा सकता है, सिवाय एक चीज़ के…किसी भी परिस्थिति में अपने दृष्टिकोण को चुनने की स्वतंत्रता.”मैरियॉन लाज़ान ने आज की दुनिया को सम्बोधित करते हुए कहा, “हम एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, किस तरह पेश आते हैं और कैसे हाथ बढ़ाते हैं, यह पूरी तरह हमारे ऊपर निर्भर करता है.” UN Photo/Evan Schneider मैरियॉन लाज़ान के शब्दों में उनकी कहानी:1930 के शुरुआती वर्षों में, मैं जर्मनी के एक छोटे शहर होया में, अपने दादा-दादी, माता-पिता और भाई के साथ आरामदेह जीवन जी रही थी.1935 में, जब मैं केवल एक वर्ष की थी, न्यूरेम्बर्ग क़ानून बनाए गए, जिनके तहत यहूदियों के अधिकारों को गम्भीर रूप से सीमित कर दिया गया. इसके बाद हमारी ज़िन्दगी पूरी तरह बदल गई और मेरे माता-पिता ने देश छोड़ने का फै़सला किया.9 नवम्बर 1938 को क्रिस्टलनाख़्त (Kristallnacht) की घटना हुई. हमारे अपार्टमेंट में तोड़-फोड़ की गई, लेकिन सबसे भयावह यह था कि मेरे पिता को जबरन जर्मनी के बुचेनवाल्ड यातना शिविर ले जाया गया.तीन सप्ताह बाद मेरे पिता को रिहा किया गया, और वह भी केवल इसलिए क्योंकि अमेरिका प्रवास के लिए हमारे दस्तावेज़ पूरे थे.हॉलैंड में फँसेजनवरी 1939 में हम हॉलैंड चले गए, जहाँ से हमें अमेरिका के लिए जहाज़ की यात्रा करनी थी. लेकिन उसी वर्ष दिसम्बर में, हमें अमेरिका जाने की प्रतीक्षा में डच हिरासत शिविर वेस्टरबोर्क भेज दिया गया. डच प्रशासन के तहत वेस्टरबोर्क शिविर की परिस्थितियाँ किसी हद तक सहनीय थीं.लेकिन मई 1940 में जर्मनी ने हॉलैंड पर हमला कर दिया और हम वहीं फँस गए.नात्सी एसएस ने वेस्टरबोर्क की कमान सम्भाल ली. हमारे चारों ओर, काँटेदार तारों की 12 फुट ऊँची भयावह बाड़ लगा दी गई, जो हर समय डर का अहसास कराती थी. फिर 1942 में, पूर्वी योरोप के यातना और मृत्यु शिविरों के लिए, लोगों का भयानक निर्वासन शुरू हुआ.हर सोमवार रात, निर्वासन के लिए चुने गए लोगों की सूची लगाई जाती थी, जिससे शिविर में असहनीय बेचैनी, पीड़ा और भय फैल जाता था.और, फिर हर मंगलवार सुबह, पुरुषों, महिलाओं और छोटे बच्चों को पास के रेलवे प्लैटफॉर्म तक मार्च करवाकर ले जाया जाता था, जहाँ से उन्हें ट्रेन में भरकर भेज दिया जाता था. यह स्थान बाद में Boulevard de misère यानि दुख की सड़क के नाम से जाना गया.वेस्टरबोर्क से रवाना किए गए 1 लाख 20 हज़ार पुरुषों, महिलाओं और बच्चों में से, 1 लाख 2 हज़ार लोग कभी वापस नहीं लौटे.जनवरी 1944 में हमारी बारी आई. मुझे आज भी याद है…कड़ाके की ठंड, घोर अँधेरा और बारिश से भरी वह रात, जब हम जर्मनी के बर्गन-बेलसेन यातना शिविर पहुँचे. UN Photo/Mark Garten निरन्तर भय के साए में जीवनहमें मवेशियों के डिब्बों से घसीटकर बाहर निकाला गया और सामने जर्मन पहरेदार खड़े थे, जो हम पर चिल्ला रहे थे, हथियारों के साथ धमकी दे रहे थे और उनके साथ बेहद आक्रामक, डरावने कुत्ते थे.मैं उस समय सिर्फ़ 9 साल की बच्ची थी और बहुत डरी हुई थी. आज भी, जब कभी जर्मन शेफ़र्ड कुत्ता देखती हूँ, तो मेरे भीतर डर की एक लहर दौड़ जाती है.हममें से 600 लोगों को लकड़ी की कच्ची, बिना गर्मी वाली बैरकों में ठूँस दिया गया, जिन्हें मूल रूप से केवल 100 लोगों के लिए बनाया गया था. वहाँ तीन-तीन मंज़िल की चारपाइयाँ थीं और हर बिस्तर पर दो लोग सोते थे.जर्मनी की सर्दियाँ बेहद कठोर और लम्बी होती हैं. हर बिस्तर के लिए सिर्फ़ एक पतला कम्बल और भूसे से भरा एक गद्दा दिया गया था. मुझे एक वाहन याद है, जिसमें मुझे लगा कि लकड़ियाँ भरी हैं. मगर जल्द ही समझ में आ गया कि उसमें नग्न मृत शरीर एक-दूसरे के ऊपर फेंक दिए गए थे.वहाँ शौचालय लकड़ी के लम्बे तख़्तों जैसे थे, जिनमें एक के बाद एक छेद बने थे. कोई निजता नहीं थी, न टॉयलेट पेपर, न साबुन और न ही पर्याप्त पानी. बर्गन-बेलसेन में लगभग डेढ़ साल के दौरान हम एक बार भी दाँत नहीं ब्रश कर पाए.हर सुबह हमें एक बड़े मैदान में पंक्तियों में खड़ा होने का आदेश दिया जाता था, जिसे अपेलप्लात्स (appellplatz) कहा जाता था. हमें पाँच-पाँच की क़तारों में गिना जाता था. जब तक हर एक व्यक्ति की गिनती पूरी नहीं हो जाती, तब तक हमें वहीं खड़ा रहना पड़ता था…अकसर सुबह से देर रात तक, बिना भोजन, बिना पानी.गरमाहट के लिए मूत्र का प्रयोगमौसम चाहे जैसा भी हो, हमारे पास सुरक्षा के लिए कोई कपड़े नहीं होते थे. शीतदंश (Frostbite) आम बात थी. हम, ठंड से प्रभावित अपने पाँव की उँगलियों और हाथों की उँगलियों को अपने ही मूत्र की गरमाहट से ठीक करने की कोशिश करते थे.हमारे भोजन में, दिन भर में बस ब्रैड का एक टुकड़ा और थोड़ा-सा गरम, पानी जैसा पतला सूप मिलता था. बाद में ब्रैड भी कम कर दी गई और सप्ताह में सिर्फ़ एक बार दी जाने लगी…वह भी तब ही, जब हमारे रहने की जगह साफ़-सुथरी और व्यवस्थित मानी जाती.हमें, महीने में एक बार नहलाने के लिए एक जगह ले जाया जाता था. वहाँ पहरेदारों की कड़ी निगरानी में हमें कपड़े उतारने का आदेश दिया जाता. मैं बेहद डरी रहती थी…यह नहीं जानती थी कि नलों से पानी निकलेगा या गैस.हम हमेशा भूखे रहते थे, प्यासे रहते थे और दर्द में रहते थे, लेकिन मेरे लिए डर सबसे भयानक भावना थी, जिससे जूझना सबसे मुश्किल था.अँधेरी और भीड़भरी जगहों में अकसर हम मृत शरीरों पर ठोकर खा जाते थे, लाशों को इतनी जल्दी हटाया नहीं जा सकता था. हम बच्चे थे, और हमने ऐसी चीज़ें देखीं, जिन्हें किसी भी इनसान को, चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो, कभी नहीं देखना पड़े.पीड़ा बयान करने का कोई तरीक़ा नहींआपने किताबें पढ़ी होंगी, फ़िल्में देखी होंगी, वास्तविक डॉक्यूमेंट्री देखी होंगी, लेकिन चारों ओर फैली लगातार बदबू, गन्दगी, बिना रुके जारी डरावनी स्थितियाँ और मौत से घिरे रहने का अनुभव शब्दों और तस्वीरों में बयान नहीं किया जा सकता. इसे सही तरह से व्यक्त करने का कोई तरीक़ा नहीं है.हमारे शरीर, बाल और कपड़े जुओं से भरे रहते थे. हमें यह भी समझ में आ गया था कि सिर की जुएँ और कपड़ों की जुएँ अलग-अलग होती हैं. उन्हें अपने अंगूठे के नाखूनों के बीच कुचलना ही मेरा मुख्य समय बिताने का काम बन गया था.मेरा बहुत-सा समय काल्पनिक खेलों में बीतता था. एक खेल…अन्धविश्वास पर आधारित…मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण बन गया. मैंने तय किया कि अगर मुझे लगभग एक-से आकार और शक्ल के चार कंकड़ मिल जाएँ, तो इसका मतलब होगा कि मेरे परिवार के चारों सदस्य जीवित रहेंगे. यह खेल खेलना बहुत मुश्किल था, लेकिन मुझे पूरा भरोसा था कि मैं हमेशा अपने चार कंकड़ ढूँढ लूँगी. मैंने इसे अपना उद्देश्य बना लिया था…उन चार कंकड़ों को ढूँढना. साहसी माँ का साथ…मेरी माँ, अदभुत आन्तरिक शक्ति और अटूट साहस से भरी हुई एक असाधारण महिला थीं. माँ का निधन 105 वर्ष की आयु से केवल 6 सप्ताह पहले हुआ. जब वह हमारे साथ थीं, तब हमारे परिवार में महिलाओं की पाँच पीढ़ियाँ एक साथ मौजूद थीं. मैं इसे जीवित रहने और निरन्तरता का प्रतीक मानती हूँ.मुझे ज़रा भी सन्देह नहीं है कि मेरा जीवित रहना मेरी माँ की वजह से ही सम्भव हो पाया. मैं बेहद सौभाग्यशाली रही कि उन कठिन वर्षों में मुझे कभी अपनी माँ से अलग नहीं किया गया.जिस रसोई में मेरी माँ काम करती थीं, एक दिन वह वहाँ से थोड़ा नमक और कुछ आलू चुपचाप निकाल लाईं. किसी तरह उन्होंने गुपचुप सूप पकाया. यह सब हमारे ही बिस्तर पर किया गया. मैं उनके साथ उसी बिस्तर पर बैठी थी, उन्हें छिपाने और उनके काम को ढकने की कोशिश कर रही थी. सूप लगभग तैयार ही था कि अचानक जर्मन पहरेदार निरीक्षण के लिए बैरक में घुस आए. जल्दबाज़ी में सब कुछ छिपाते हुए खौलता हुआ सूप मेरे पाँव पर गिर गया.हमें आत्म-संयम और अनुशासन बेहद कठोर तरीके़ से सिखाया गया था, क्योंकि मुझे यह पूरी तरह मालूम था कि अगर मैं दर्द से चीख पड़ती, तो हमारी जान चली जाती. यह घटना 1945 की वसंत ऋतु की है. उस समय मेरी आयु केवल 10 साल थी.इसके कुछ ही समय बाद, हमें पूर्वी योरोप के विनाश (extermination) शिविरों की ओर ले जाया गया. बिना भोजन, बिना पानी, बिना दवाइयों और बिना किसी स्वच्छता व्यवस्था के, 14 दिनों तक ट्रेन में यात्रा करने के बाद, रूसी सेना ने हमें पूर्वी जर्मनी के एक छोटे से गाँव ट्रोइबिट्ज़ के पास मुक्त कराया.ट्रेन में सवार 2500 लोगों में से 500 लोग रास्ते में या उसके तुरन्त बाद मर गए. ट्रोइबिट्ज़ के अनेक निवासी गाँव छोड़कर भाग चुके थे और हमने उनके घरों में शरण ली. रसोई में भरपूर खाना था…समृद्ध और स्वादिष्ट…लेकिन हमारे भूखे, कमज़ोर शरीर उस भोजन को सहन नहीं कर पा रहे थे. एक अपरिचित पोषण हमारे लिए ज़हर जैसा था.उस समय, साढ़े दस साल की उम्र में, मेरा वज़न केवल 16 किलो था. हम सभी टाइफ़स से पीड़ित थे. लेकिन हमारे आज़ाद होने के 6 सप्ताह बाद मेरे पिता इसी बीमारी से चल बसे… 6 साल से अधिक समय तक चले मानसिक उत्पीड़न और शारीरिक यातनाओं को सहने के बाद…अमेरिका में नए जीवन की शुरुआत1948 में, जब मैं 13 वर्ष की थी, तीन सदस्यों का हमारा परिवार अमेरिका आ गया. हम 23 अप्रैल 1948 को न्यू जर्सी के होबोकेन इलाक़े में पहुँचे. संयोग से ठीक उसी दिन, जब हमारी मुक्ति को पूरे 3 वर्ष हो चुके थे.हिब्रू आप्रवासन मदद सोसाइटी ने, हमारे लिए इलिनॉइस प्रान्त के पियोरिया शहर में एक घर ढूँढा, जहाँ हमने एक बार फिर नए सिरे से जीवन शुरू किया.अंग्रेज़ी नहीं बोल पाने के कारण, 13 साल की उम्र में मुझे चौथी कक्षा में दाख़िल किया गया, जहाँ मेरे सहपाठी 9 साल के बच्चे थे. मेरे भाई और मैंने स्कूल के बाद लम्बे समय तक काम किया, ताकि माँ घर का ख़र्च चला सकें.साल भर अतिरिक्त कोर्स लेकर, गर्मियों की छुट्टियों में ग्रीष्म स्कूल जाकर और पढ़ाई में कड़ी मेहनत करके, मैंने पाँच साल बाद, 18 वर्ष की उम्र में पियोरिया सेंट्रल हाई स्कूल से शिक्षा पूरी की. मैं 267 छात्रों की कक्षा में 8वें स्थान पर रही.हाई स्कूल तक की शिक्षा पूरी करने के दो महीने बाद ही मेरा विवाह नथानियल लाज़ान से हुआ. मैं आभारी हूँ कि मैं शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ बची रही, और हम अपनी विरासत को एक सुन्दर परिवार के रूप में आगे बढ़ा सके.हम एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान और करुणा के साथ शुरुआत कर सकते हैं…चाहे किसी का धर्म, त्वचा का रंग या राष्ट्रीयता कुछ भी हो.हमारे 3 वयस्क बच्चे हैं…तीनों सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे हैं. उन्होंने हमें 9 प्यारे पोते-पोतियाँ और 15 परपोते दिए हैं. निस्सन्देह, यह जीवित रहने और निरन्तरता की सच्ची कहानी है.प्रेम, सम्मान और करुणा…यह वही पीला सितारा है, जिसे पहनने के लिए मुझे मजबूर किया गया था. यह हमें अपमानित करने, समाज से अलग-थलग करने और बाक़ी लोगों से अलग चिन्हित करने का एक और तरीक़ा था. हम में से प्रत्येक का दायित्व है कि हम अपनी पूरी क्षमता से ऐसी घृणा, ऐसे विनाश और ऐसे आतंक को दोबारा लौटने से रोकें.दुनिया में फैली नकारात्मकता के ख़िलाफ़ हम बहुत कुछ नहीं कर सकते, लेकिन हम एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, किस तरह पेश आते हैं और कैसे हाथ बढ़ाते हैं. यह पूरी तरह हमारे अपने हाथ में है.
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope