संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों ने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि एआई-जनित हानिकारक ऑनलाइन सामग्री की बढ़ती मात्रा के मद्देनज़र, बच्चों को शोषण, दुर्व्यवहार और मानसिक आघात से सुरक्षित रखने के लिए, तत्काल और व्यापक उपाय अपनाए जाने की अपील की है. अन्तरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) में एक निदेशक कॉस्मस ज़वाज़ावा ने कहा है कि बच्चों को निशाना बनाए जाने के तौर-तरीक़ों की संख्या बेहद चिन्ताजनक है.ITU, सहित कई प्रमुख एजेंसियों ने, दिशा-निर्देशों और सिफ़ारिशों वाला यह साझा वक्तव्य जारी किया है.निदेशक कॉस्मस ज़वाज़ावा ने बताया कि बच्चों को, ऑनलाइन ‘Grooming’ यानि उन्हें हानिकारक नीयत रखने वाले लोगों के चंगुल में फँसाने के तरीक़ों से लेकर Deepfake तकनीक, हानिकारक तकनीकी विशेषताओं को, सोशल मीडिया मंंचों में शामिल किए जाने, साइबर मंचों पर डराए-धमकाए जाने (Bullying) और आपत्तिजनक सामग्री जैसे अनेक ख़तरों का सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान यह समस्या और गम्भीर हुई, जब बड़ी संख्या में बच्चे, विशेष रूप से लड़कियाँ और युवा महिलाएँ, ऑनलाइन दुर्व्यवहार के शिकार हुए, और अनेक मामलों में इसका असर वास्तविक जीवन में शारीरिक हिंसा के रूप में भी सामने आया.यौन शोषण का नया रूपबच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों का कहना है कि अपराधी, अब एआई तकनीक का इस्तेमाल करके, बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों, उनकी भावनात्मक स्थिति और रुचियों का विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि उनके अनुरूप ‘ग्रूमिंग’ की रणनीति तैयार की जा सके. screenshot / UN इन संगठनों के अनुसार, अपराधी तत्व, एआई की मदद से बच्चों की अश्लील फ़र्ज़ी तस्वीरें भी तैयार कर रहे हैं, जिससे यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का एक नया रूप सामने आया है.बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े विश्वसनीय आँकड़े जुटाने के लिए स्थापित स्वतंत्र वैश्विक संस्था - The Childlight Global Child Safety Institute की 2025 की रिपोर्ट में पाया गया कि अमेरिका में इस तकनीक ने, बाल दुर्व्यवहार के मामलों की संख्या 2023 में 4 हज़ार 700 से बढ़कर, 2024 में 67 हज़ार से अधिक हो गई.ऑस्ट्रेलिया ने लगाया प्रतिबन्धसंयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश, ऑनलाइन सामग्री से बच्चों को होने वाले ख़तरों की गम्भीरता के मद्देनज़र अब कड़े क़दम उठा रहे हैं,वर्ष 2025 के अन्त में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का ऐसा पहला देश बना, जिसने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबन्ध लगाया. सरकार ने इसके पीछे यह तर्क दिया कि सोशल मीडिया से होने वाले जोखिम, इसके सम्भावित फ़ायदों से कहीं अधिक हैं.ऑस्ट्रेलिया की सरकार द्वारा तैयार कराई गई एक रिपोर्ट में सामने आया कि 10 से 15 वर्ष की आयु के लगभग दो-तिहाई बच्चों ने नफ़रत फैलाने वाली, हिंसक या मानसिक रूप से परेशान करने वाली सामग्री देखी थी, जबकि आधे से अधिक बच्चे साइबर बुलिंग के शिकार हुए थे. इनमें से अधिकांश गतिविधियाँ सामग्री सोशल मीडिया मंचों पर ही घटित हुईं.ऑस्ट्रेलिया के इस क़दम के बाद मलेशिया, ब्रिटेन, फ़्रांस और कैनेडा जैसे अन्य देश भी ऐसे ही प्रतिबन्धों या सख़्त नियमों की तैयारी कर रहे हैं.एआई साक्षरता की भारी कमी वर्ष 2026 की शुरुआत में, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े संयुक्त राष्ट्र के कई निकायों ने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बाल अधिकारों पर एक साझा वक्तव्य जारी किया गया, जिसमें एआई से जुड़े ख़तरों और उनसे निपटने में समाज की सामूहिक अक्षमता का स्पष्ट रूप से ज़िक्र किया गया है.इसमें कहा गया है कि बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और देखभाल करने वालों में एआई साक्षरता की भारी कमी है. साथ ही, नीति-निर्माताओं और देशों की सरकारों के स्तर पर भी एआई ढाँचों, डेटा सुरक्षा उपायों और बाल अधिकारों पर पड़ने वाले प्रभावों के आकलन को लेकर तकनीकी प्रशिक्षण का अभाव है. © UNICEF/UN014974/Estey बच्चे, मनोरंजन व स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधियों का सहारा लेने के बजाय, डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल ज़्यादा कर रहे हैं, जिससे उनका शारीरिक व मानसिक ख़राब हो रहा है. निजी कम्पनियों की भी ज़िम्मेदारीसंयुक्त राष्ट्र के वक्तव्य में तकनीकी कम्पनियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं. इसमें कहा गया है कि एआई-समर्थित अधिकांश उपकरण, उनके मूल मॉडल, तकनीकें और प्रणालियाँ, बच्चों और उनके कल्याण को ध्यान में रखकर नहीं बनाए गए हैं.कॉस्मस ज़वाज़ावा ने निजी क्षेत्र की भागेदारी पर ज़ोर देते हुए कहा कि तकनीक जहाँ सक्षम बनाने वाली हो सकती है, वहीं नुक़सान भी पहुँचा सकती है, इसलिए इस साझा प्रयास में, कम्पनियों का का हिस्सा बनना ज़रूरी है.संयुक्त राष्ट्र के उन निकायों ने तकनीकी कम्पनियों से आग्रह किया है कि उनके उत्पाद बच्चों के अधिकारों का सम्मान करते हुए बनाए जाएँ.इसके साथ ही, समाज के सभी हिस्सों को भी यह ज़िम्मेदारी लेने के लिए कहा गया है कि एआई और डिजिटल उपकरणों का उपयोग सुरक्षित ढंग से हो.यह बच्चों के अधिकारों के सन्दर्भ में कोई नई चिन्ता नहीं है. 2021 में, बाल अधिकारों के अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में डिजिटल युग के ख़तरों को दर्शाने के लिए नई भाषा जोड़ी गई थी.संयुक्त राष्ट्र निकाय मानते हैं कि देशों को प्रभावी नियम बनाने में और मार्गदर्शन की आवश्यकता है. इस कारण उन्होंने व्यापक सिफ़ारिशों की सूची तैयार की है.
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope