• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीनी युक्त पेय और शराब पर 'कर' वृद्धि से बचाए जा सकते हैं जीवन, WHO

 - World News in Hindi

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि अधिकांश देशों में, चीनी युक्त पेय और शराब बहुत आसानी से और कम क़ीमत में उपलब्ध हैं, जिससे मोटापा, मधुमेह और कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं. WHO ने देशों की सरकारों से, इन पदार्थों पर 'कर' (Tax) बढ़ाने का आग्रह किया है. Tweet URL

दो नई रिपोर्ट बताती हैं कि अनेक क्षेत्रों में, इन पदार्थों पर कर (Tax) दरें अब भी बहुत कम हैं.WHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने मंगलवार को जिनीवा में पत्रकारों को बताया कि “स्वास्थ्य कर लगाकर, इन हानिकारक उत्पादों की खपत कम होती है, जिससे रोगों की रोकथाम में मदद मिलती है और स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव कम होता है.” उन्होंने कहा कि ये कर, देशों की सरकारों के लिए आय के स्रोत भी बनते हैं, जिसका इस्तेमाल वे स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा में निवेश करने के लिए कर सकती हैं.”क्या कहती है रिपोर्ट?इस हालिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कम से कम 116 देशों में चीनी युक्त पेय पदार्थों पर कर लगाया जाता है, जिनमें सोडा और कार्बोनेटेड कैन वाले पेय पदार्थ शामिल हैं.लेकिन, इस कर के दायरे से उच्च-चीनी वाले अनेक उत्पाद बाहर हैं, जैसे फलों का 100 प्रतिशत जूस, मीठा दूध, और पीने के लिए तैयारशुदा कॉफ़ी व चाय.रिपोर्ट में बताया गया है कि शराब, वाइन और बीयर पर कर तो 167 देशों में लगाया जाता है, मगर, 2022 के बाद अधिकांश देशों में इन पेयों की क़ीमतें या तो कम हुई हैं या पहले जैसी बनी हुई हैं, क्योंकि करों को मुद्रास्फीति और आय वृद्धि के अनुसार समायोजित नहीं किया गया.क्यों है टैक्स ज़रूरी?ऐसे में, गर्मियों में स्थानीय कॉफ़ी शॉप से लिया गया ठंडा और मीठा पेय, अगर नियमित रूप से पिया जाए, तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.चीनी युक्त पेय के अधिक सेवन से जुड़ी समस्याएँ हैं:अत्यधिक वज़न और मोटापे का ख़तरा बढ़नाटाइप 2 मधुमेहहृदय रोगअन्य नुक़सानदेह प्रभाव, जैसे दाँतों में सड़न और हड्डियों की कमज़ोरी (osteoporosis)इसी तरह, शराब के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव में शामिल हैं:मातृ और शिशु स्वास्थ्य के लिए बढ़ते जोखिमसंक्रामक और गै़र-संक्रामक रोगों का जोखिममानसिक स्वास्थ्य को नुक़सानस्वयं और दूसरों को चोट पहुँचने की सम्भावना का बढ़नाऐसे में, इन हानिकारक पेयों पर कर बढ़ाने से इनका सेवन कम होता है. © Unsplash/थॉमस पार्क एक सुपरमार्केट में शुगर से भरे पेय की पंक्तियों को प्रदर्शित किया जाता है। WHO प्रमुख ने इस दृष्टिकोण की सफलता को उदाहरणों के ज़रिए बताया, जिनमें ब्रिटेन का मामला शामिल है. वर्ष 2018 में, वहाँ चीनी युक्त पेयों पर कर लागू किया गया, जिससे:चीनी के सेवन में कमी आईकेवल 2024 में ही, 33.8 करोड़ योरो की राजस्व वृद्धि हुई10 और 11 साल की लड़कियों में मोटापे की दर में कमी आई, विशेषकर वंचित समुदायों में.WHO ने देशों की सरकारों से अनुरोध किया है कि वे इन पदार्थों पर कर दरें बढ़ाएँ और उन्हें फिर से डिज़ाइन करें, ताकि तम्बाकू, शराब और चीनी युक्त पेयों के अत्यधिक सेवन को रोकने के लिए, नई स्वास्थ्य पहल को लागू किया जा सके.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved