संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने यमन के नेताओं से शान्ति मार्ग पर वापिस लौटने और हिरासत में रखे गए सभी यूएन कर्मचारियों को रिहा किए जाने की अपील की है. उन्होंने आगाह किया है कि एकतरफ़ा कार्रवाई से शान्ति का मार्ग तैयार नहीं होगा, जबकि दरारें गहरी होंगी और वृहद क्षेत्र में टकराव बढ़ने और बिखराव का जोखिम पनपेगा.
यूएन प्रमुख ने बुधवार को सुरक्षा परिषद कक्ष के बाहर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि यमन में तनाव उबल रहा है और पूर्वी हिस्सों में नाटकीय घटनाक्रम से हालात गरमा रहे हैं.वर्ष 2014 के बाद से, सऊदी अरब के नेतृत्व में सैन्य गठबन्धन का समर्थन प्राप्त यमनी सरकार और ईरान द्वारा समर्थित हूथी लड़ाकों के बीच हिंसक टकराव है. हूथी गुट का यमन की राजधानी सना पर क़ब्ज़ा है.
Tweet URL
इस महीने, ‘सदर्न ट्रांज़िशनल काउंसिल’ नामक अलगाववादी गुट के समर्थक बलों ने हदरामाव्त और अल-महरा नामक दो गवर्नरेट की ओर बढ़े हैं. ये दोनों इलाक़े तेल सम्पदा से सम्पन्न हैं.महासचिव ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा परिषद में स्पष्ट किया कि एकतरफ़ा कार्रवाई से शान्ति का मार्ग तैयार नहीं होगा.“इनसे दरारें गहरी होती हैं. रुख़ सख़्त हो जाता है. और वृहद क्षेत्र में टकराव बढ़ने और बिखराव का जोखिम पनपता है.” उन्होंने आगाह किया कि टकराव के फिर शुरू होने से क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गम्भीर नतीजे हो सकते हैं.“मैं सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने, तनाव में कमी लाने और मतभेदों को सम्वाद के ज़रिए सुलटाने का आग्रह करता हूँ.”राजनैतिक समाधान की दरकारमहासचिव गुटेरेश ने ज़ोर देकर कहा कि यमन की सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की जानी होगी. उनके अनुसार, एक सतत, वार्ता पर आधारित राजनैतिक समाधान की आवश्यकता है, जिससे देश के लोगों की आकाँक्षाओं को अपनाया जाए और इस टकराव का अन्त हो सके.एक दशक पहले भड़के इस हिंसक टकराव में अब तक हज़ारों लोगों की जान जा चुकी है और विश्व में एक बदतरीन मानवीय संकट उपजा है. यमन की लगभग आधी आबादी, 1.95 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है और 50 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हुए हैं.यूएन प्रमुख ने सचेत किया कि यमनी लोगों तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में विशाल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से हूथी नियंत्रण वाले इलाक़ों में, जहाँ राहत अभियान कठिन साबित हो रहा है.कर्मचारियों की रिहाई की मांगमहासचिव गुटेरेश ने संयुक्त राष्ट्र, अन्य साझेदार संगठनों , कूटनैतिक मिशनों के 59 कर्मचारियों को मनमाने ढंग से हिरासत में रखे जाने की निन्दा की और उन्हें तत्काल रिहा किए जाने की मांग की.हूथी प्रशासन ने हाल ही में तीन यूएन कर्मचारियों का मामला एक विशेष आपराधिक अदालत में पेश किया. संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक दायित्व को निभाने के सम्बन्ध में उन पर आरोप तय किए गए हैं.महासचिव ने इन सभी आरोपों को वापिस लिए जाने का आग्रह किया है.उन्होंने कहा कि यूएन के सहकर्मियों को निरन्तर हिरासत में रखा जाना, उन सभी के साथ गहरा अन्याय है जिन्होंने यमन के लोगों की मदद के लिए अपना जीवन समर्पित किया है.“संयुक्त राष्ट्र और उसके साझेदारों को कभी निशाना नहीं बनाना होगा, न ही उनके आधिकारिक कामकाज के सिलसिले में गिरफ़्तार या हिरासत में लिया जाना होगा. हमें अपना काम बिना किसी हस्तक्षेप के करने की अनुमति होनी चाहिए.”शान्ति के लिए संकल्पयूएन प्रमुख ने चुनौतियों के बावजूद यमन में लाखों लोगों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने के लिए अपना संकल्प व्यक्त किया.इस वर्ष जनवरी महीने से अब तक, 53 लाख लोगों को भोजन, पोषण, जल व स्वास्थ्य सहायता दी जा चुकी है, और “उपयुक्त धनराशि व कामकाज के लिए अवसर मिलने से हम और बहुत कुछ कर सकते हैं.”
© UNFPA Yemen
यमन में हिंसक टकराव के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए बनाए गए शिविर में कुछ बच्चे खेल रहे हैं.
महासचिव ने ध्यान दिलाया कि यमनी पक्ष पहले भी शान्ति के नज़दीक पहुँच चुके हैं. 2022 में संघर्षविराम और फिर वे संकल्प जिन पर 2023 में सहमति बनी थी. उनके अनुसार, हालिया घटनाक्रम से स्थिति जटिल हो गई है, लेकिन शान्ति सम्भव है और यूएन इन प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है.यूएन प्रमुख ने कहा कि सभी पक्षों को यमन के लिए विशेष दूत के साथ सृजनात्मक माहौल में बातचीत करनी होगी और हिंसा के बजाय सम्वाद को प्राथमिकता देनी होगी. साथ ही, ऐसे किसी भी एकतरफ़ा क़दम से बचना होगा, जिससे नाज़ुक स्थिति और भड़क उठे. “यमन के लोग शान्ति मांग रहे हैं और वे इसके हक़दार हैं.”
10 सितंबर का पंचांग: सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
'हनुमान अंश' की सफलता पर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं-ये किसी चमत्कार से कम नहीं
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
करिश्मा कपूर ने याद किया आरके स्टूडियो का गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्यापार बढ़ाने और 2030 आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर चर्चा हुई: पीएम मोदी

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 12/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope