पनामा के क्विन्चा घरों से लेकर यमन की हदरामी दान परम्परा तक, श्रीलंका की पारम्परिक किथुल टैपिंग तकनीक, बांग्लादेश की टांगाइल साड़ी बुनाई, पाकिस्तान के सिन्ध-थर क्षेत्र का मिट्टी से बना लोक वाद्य बोरींडो, और अफ़ग़ानिस्तान की सूक्ष्म चित्रकला को वैश्विक पहचान मिली है. इस सप्ताह नई दिल्ली में, जब यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (ICH) की सुरक्षा के लिए अन्तर-सरकारी समिति ने, अब तक के सबसे बड़े दौर का नामांकन पूरा किया, तो सन्देश स्पष्ट था - जीवित विरासत तभी टिकती है, जब उसे अहमियत दी जाए, उसका अभ्यास किया जाए और उसे आगे बढ़ाया जाए. नई दिल्ली के सभागार में जैसे ही विभिन्न देशों की पारम्परिक कलाओं के नामांकन पर फ़ैसला सुनाया जाता, तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती. बहुत से चेहरों पर राहत और जश्न के बीच, वर्षों की शान्त मेहनत को पहचान मिलने की चमक साफ़ नज़र आती.यह कोई साधारण बैठक नहीं थी - यह वह क्षण था, जब गीत, अनुष्ठान, शिल्प और जीवन-शैली की वे परम्पराएँ, जो अक्सर वैश्विक सुर्ख़ियों से दूर रहती हैं, दुनिया के मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही थीं.यूनेस्को के नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक और अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर पर 2003 के यूनेस्को सम्मेलन के पूर्व सचिव (2016–2023) टिम कर्टिस के अनुसार, इस वर्ष का सत्र असाधारण रहा. इस बार अब तक के सबसे अधिक नामांकन, यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल हुए हैं – कुल मिलाकर 78 देशों के 67 तत्व.यह संख्या अपने आप में बहुत कुछ कहती है - लेकिन इसकी असली कहानी उन लोगों में बसी है, जो इन परम्पराओं को जीते और आगे बढ़ाते हैं. © UNESCO/Paras Mendiratta हाथों से बने घर, ख़ुशी के पारम्परिक गीतसत्र के बाहर गलियारों में, पनामा से आई ICH NGO फ़ोरम की प्रतिनिधि इरीना रूइज़ फ़िगुएरोआ ने क्विन्चा घरों की परम्परा के बारे में बताया - ऐसे घर, जो स्थानीय प्राकृतिक सामग्री से, पीढ़ियों से चले आ रहे ज्ञान के सहारे, सामूहिक रूप से बनाए जाते हैं.उन्होंने कहा, “ये घर सिर्फ़ इमारतें नहीं हैं. इन्हें पूरा समुदाय मिलकर बनाता है, जहाँ महिलाएँ और युवा साथ काम करते हैं. इस परम्परा को सुरक्षित रखने का अर्थ है, अपने समुदायों को मज़बूत बनाए रखना.” © UNESCO/Paras Mendiratta सभागार के दूसरे छोर पर यमन के प्रतिनिधिमंडल में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. यूनेस्को में यमन के राजदूत मोहम्मद जुमेह को ख़बर मिली थी कि संगीत, कविता और सामूहिक सहभागिता की जीवित परम्परा हदरामी दान को सूची में शामिल कर लिया गया है.उन्होंने कहा, “ऐसे समय में जब यमन से अक्सर केवल संघर्ष व निराशा भरी ख़बरें ही आती हैं, यह मान्यता ख़ुशी लेकर आई है. फ़ोन लगातार बज रहे हैं, और लोगों को लग रहा है कि उन्हें देखा और पहचाना गया है.”टिम कर्टिस के लिए, ऐसे ही क्षण उस विरासत का सार हैं, जिसे यूनेस्को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर यानि जीवित विरासत कहता है.उन्होंने कहा कि अमूर्त धरोहरें, स्मारकों या इमारतों से अलग हैं. यह उन तरीक़ों में बसती हैं, जिनसे समुदाय अपना जीवन जीते हैं - वे कैसे उत्सव मनाते हैं और कैसे अपनी पहचान व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि यह विरासत जड़ नहीं होती; यह पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ते हुए, बदलती भी रहती है, जिससे वर्तमान पीढ़ी के लिए अर्थपूर्ण बनी रहे. © UN News/Rohit Upadhyay गौरव, दृढ़ता और अस्तित्वयूक्रेन के सांस्कृतिक विशेषज्ञ ओलेकसेंदर बुत्सेंको के लिए, विरासत की सुरक्षा अब और भी ज़्यादा ज़रूरी हो गई है.उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जारी युद्ध से समुदाय यह समझ चुके हैं कि विरासत की रक्षा कितनी ज़रूरी है. “पिछले तीन वर्षों में हमने अपने राष्ट्रीय रजिस्टर में 80 से अधिक तत्व जोड़े हैं. अब लोग समझते हैं कि विरासत उन्हें संबल देती है - ऐसे समय में एक ठोस पहचान, जब बाक़ी सब कुछ अनिश्चित लगता है.”यह जुड़ाव कई सम्वादों में सुनाई दिया.युगांडा के प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख डोरीन रूथ अमुले के मुताबिक़, अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर इनसानों के दिल तक सीधे पहुँचती है.उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिकता, पर्यावरण, संगीत और जीवन-व्यवहार से जुड़ी होती है - और यही वे चीज़ें हैं जो हमें इनसान बनाती हैं और एक-दूसरे से जोड़ती हैं. कभी-कभी किसी नामांकन को मंज़ूरी नहीं भी मिले, फिर भी यह पूरी प्रक्रिया समुदायों को भीतर से मज़बूत करती है. © UN News/Rohit Upadhyay जब पहचान भविष्य बदलती हैटिम कर्टिस के मुताबिक़, यह मान्यता केवल प्रतीकात्मक नहीं होती. जब किसी तत्व को सूची में शामिल किया जाता है, तो समुदायों को गर्व का अहसास होता है और उनकी परम्परा को दुनिया भर में पहचान मिलती है. कुछ मामलों में इससे सहयोग के रास्ते भी खुलते हैं - जैसेकि वित्तपोषण, शिक्षा कार्यक्रम और युवजन की बढ़ती रुचि.चिली में सांस्कृतिक विरासत की उप मंत्री कैरोलिना पेरेज़ कोर्तेस ने बताया कि उनके देश की पारिवारिक सर्कस परम्परा के सूची में शामिल होने के साथ यह असर स्पष्ट दिखा. “यह परम्परा 200 वर्षों से भी अधिक पुरानी है. अब इसे केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पहचान रही है. इससे सर्कस परिवारों को सहयोग देने की हमारी ज़िम्मेदारी और मज़बूत होती है व उन्हें आगे बढ़ने के साधन मिलते हैं.” © UNESCO/Paras Mendiratta इसी तरह की उम्मीदें साइप्रस की 6,000 साल पुरानी कमांडारिया मदिरा (Wine) बनाने की परम्परा से भी जुड़ी थीं, जिसे हाल ही में सूची में शामिल किया गया.साइप्रस की विशेषज्ञ एंजेला निकोलाओ-कॉनारी के अनुसार, यह मान्यता युवाओं को ग्रामीण इलाक़ों की ओर लौटने के लिए प्रेरित कर सकती है. इससे यह विरासत आर्थिक और सांस्कृतिक, दोनों स्तरों पर अधिक टिकाऊ बनती है.टिम कर्टिस ने पीढ़ियों के बीच इस कड़ी को संरक्षण की असली कुंजी बताया. अगर युवा इसे आगे नहीं ले जाते, तो विरासत एक या दो पीढ़ियों में ख़त्म हो जाती है. इसी लिए शिक्षा और प्रासंगिकता इतनी अहम हैं. © UNESCO/Paras Mendiratta बदलती दुनिया में विरासत का संरक्षणनगरीकरण, प्रवासन और जलवायु परिवर्तन कई परम्पराओं को प्रभावित कर रहे हैं. लेकिन टिम कर्टिस का कहना है कि संरक्षण ऊपर से थोपकर नहीं किया जा सकता.उन्होंने कहा कि इन परम्पराओं की बागडोर समुदायों के हाथ में ही रहनी चाहिए. सोशल मीडिया और डिजिटल मंच जैसी तकनीकें मददगार साबित हो सकती है, लेकिन इसका इस्तेमाल कैसे करना है, यह फ़ैसला समुदायों के हाथों में ही रहना चाहिए.यह सोच ज़मीन पर भी दिखाई दे रही है. © UN News/Rohit Upadhyay मसिराह अलनेज़ी ने बताया कि कुवैत और मिस्र में, पारम्परिक बेदुईन बुनाई, किस तरह शरणार्थी महिलाओं के लिए सम्मान और रोज़गार का साधन बन गई है.नॉर्वे में, टोकरी बनाने वाली कलाकार, हेगे इरेन आसदाल ने बताया कि वह किशोरों को बुनाई से पहले प्रकृति से सामग्री जुटाने और उसे तैयार करने की प्रक्रिया सिखाती हैं. बात सिर्फ़ टोकरी बनाने की नहीं है, अपने पर्यावरण को समझना भी उतना ही ज़रूरी है.इंडोनेशियाई वस्त्रों से लेकर भारत की चमड़े की कठपुतली कला तक, सारी कहानियाँ एक ही सच्चाई कहती हैं: जीवित विरासत तभी जीवित रहती है, जब उसे जिया जाए, सिखाया जाए और सम्मान दिया जाए. © UN News/Rohit Upadhyay मानवता का उत्सवइसका एक सटीक उदाहरण दीपावली को, मानवता की सूची में शामिल किए जाने के साथ सामने आया. समिति के अध्यक्ष और यूनेस्को में भारत के राजदूत विशाल शर्मा ने कहा, “अब तक दीपावली भारत का त्योहार थी. आज से यह पूरी मानवता का त्योहार है.”टिम कर्टिस के मुताबिक़, यही वजह है कि संरक्षण का काम इतना अहम है. “हम इनसान इसलिए हैं क्योंकि हम सांस्कृतिक जीव हैं.” "तेज़ी से बदलती दुनिया में यह ज़रूरी हो जाता है कि जीवित परम्पराओं को पहचान दी जाए, उनकी रक्षा की जाए और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाया जाए." © UNESCO/Paras Mendiratta बैठक के समापन पर प्रतिनिधि फिर से बातचीत में जुट गए - कुछ ख़ुशी से भरे, कुछ चिन्तन में डूबे - लेकिन सभी एक ही विश्वास की डोर से जुड़े थे कि गीत, अनुष्ठान, शिल्प और उत्सव अतीत की बातें नहीं हैं, बल्कि वे जीवित धागे हैं, जो समुदायों को जोड़ते हैं.तेज़ी से बदलती दुनिया में, वे हमें याद दिलाते हैं कि हम कौन हैं - और हम क्या बने रहना चाहते हैं.नई सूची की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है. © UN News/Rohit Upadhyay
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope