ब्राज़ील के बेलेम शहर में सोमवार को शुरू हो रहे यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप30) में हिस्सा लेने के लिए विश्व भर से नेता, मंत्री, प्रतिनिधि, और जलवायु विशेषज्ञ एकत्र हो रहे हैं. उनका दायित्व है, जलवायु कार्रवाई के वादों को वास्तविकता में तब्दील करना और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए ठोस योजनाओं पर सहमति बनाना. क्योटो सम्मेलन से लेकर शर्म अल शेख़ तक, जलवायु संकट से निपटने के लिए हर वर्ष यूएन सम्मेलन में संकल्प व्यक्त किए गए हैं. मगर, पृथ्वी के तापमान में वृद्धि का रुझान जारी है और इस वजह से देशों की सरकारों और बड़े व्यवसायों पर दबाव भी बढ़ रहा है कि बातचीत से आगे बढ़कर अब कड़े क़दम उठाए जाने होंगे.कॉप30 का मेज़बान शहर बेलेम, विश्व में सबसे विशाल उष्णकटिबन्धीय वर्षावन ऐमेज़ोन क्षेत्र में स्थित है. इस विशाल क्षेत्र में वातावरण से कार्बन को अवशोषित करने की क्षमता है और यह वनों की कटाई व जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर है.इस वर्ष होने वाली बैठक का उद्देश्य जलवायु कार्रवाई की रफ़्तार को बढ़ाना है. बेलेम में जुटने वाले प्रतिनिधि राष्ट्रीय जलवायु योजनाओं की समीक्षा करेंगे, हर वर्ष जलवायु वित्त पोषण के तहत 1,300 अरब डॉलर की धनराशि जुटाने के प्रयास किए जाएंगे, देशों को जलवायु चुनौतियों के अनुरूप ढलने के लिए नए उपाय साझा किए जाएंगे, और स्वच्छ ऊर्जा की ओर न्यायसंगत ढंग से क़दम बढ़ाए जाएंगे.कॉप30 सम्मेलन को बदलाव लाने वाले एक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ वास्तविकता से सामना होगा और वैश्विक एकजुटता की परीक्षा होगी. © UNFCCC/Kiara Worth यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, ब्राज़ील के बेलेम शहर में आयोजित एक बैठक में राष्ट्रपति लूला दी सिल्वा के साथ बैठे हैं. वादों से कार्रवाई तकसोमवार, 10 नवम्बर, को आरम्भ होने वाली यह बैठक एक चिन्ताजनक पृष्ठभूमि में आयोजित हो रही है. वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि पेरिस जलवायु समझौते के तहत वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन यह दहलीज अस्थाई तौर पर टूटने की सम्भावना है.जलवायु विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति थोड़े समय बाद बदल सकती है, लेकिन तभी जब देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए पुरज़ोर प्रयास करें, जलवायु दुष्प्रभावों के अनुरूप बचाव उपायों को अपनाएँ और वित्तीय संसाधनों का प्रबन्ध करें.यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने विश्व नेताओं की शिखर बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अब वार्ता का समय नहीं है. यह समय योजनाओं को लागू करने का है.ब्राज़ील की अध्यक्षता में, कॉप30 सम्मेलन मुख्यत: 30 अहम लक्ष्यों के इर्दगिर्द कार्रवाई एजेंडा पर केन्द्रित रहेगा. हर लक्ष्य का दायित्व एक समूह के पास है, जिसके द्वारा कारगर समाधानों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे.इस पहल को ‘मुतिराओ’ नाम दिया गया है, जोकि आदिवासी समुदाय की भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ है, सामूहिक कार्य. यह आदिवासी समुदाय के नेतृत्व, सम्मेलन में उनकी भागेदारी और जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई में उनकी भागेदारी को परिलक्षित करता है.ब्राज़ील सरकार ने कहा है कि अतीत में किए गए जलवायु वादों को पूरा करने के लिए हर क्षेत्र व समुदाय की भागेदारी अहम है, आदिवासी समुदायों से लेकर उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों तक. © CIAT/Neil Palmer ब्राज़ील में ऐमेज़ॉन वर्षावन. परिवर्तन के लिए वित्तीय संसाधनयूएन जलवायु सम्मेलनों में कार्रवाई एजेंडा को क़ानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने के बजाय स्वैच्छिक संकल्पों की बुनियाद पर तैयार किया जाता है, लेकिन आवश्यकताएँ विशाल स्तर पर हैं. वर्ष 2035 तक, हर साल 1,300 अरब डॉलर के जलवायु निवेश की दरकार होगी.और यदि तत्काल क़दम नहीं उठाए गए, तो इस सदी के अन्त तक वैश्विक तापमान में वृद्धि 2.3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 2.8 डिग्री तक पहुँच सकती है. इससे विश्व के अनेक क्षेत्रों में बाढ़, तूफ़ान, सूखे, अत्यधिक गर्मी समेत अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.बेलेम सम्मलेन के दौरान बाकू से बेलेम के रोडमैप पर एक रिपोर्ट ध्यान के केन्द्र में रहेगी, जिसे कॉप29 और कॉप30 की अध्यक्षीय टीम ने तैयार किया है.यह रिपोर्ट संसाधनों की लामबन्दी के उपायों पर लक्षित है, जैसेकि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर टैक्स लगाने के लिए सहयोग को मज़बूती देना, और सम्प्रभु कर्ज़ (sovereign debt) को जलवायु निवेश में तब्दील करना.यह एक ऐसा क़दम है, जिससे विकासशील देशों के 100 अरब डॉलर की धनराशि जुटाई जा सकती है. रिपोर्ट में ऐसे अवरोधों को दूर करने का भी सुझाव दिया गया है, जिनके तहत कॉरपोरेशन, जलवायु नीतियों पर सरकारों को अदालत में घसीट सकती हैं. ऐसे विवादों से 349 मामलों में सरकारों को 83 अरब डॉलर की चपत लग चुकी है. © UNICEF/Sultan Mahmud Mukut बांग्लादेश में भी हाल के वर्षों में, बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. कॉप30 के एजेंडा में और क्या हैबेलेम सम्मेलन में देशों द्वारा पेश की जाने वाली राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई योजनाओं पर भी नज़र रहेगी, जिनके ज़रिए बताया जाता है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए क्या उपाय अपनाए जाएंगे.तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लिए, 2030 तक, वैश्विक उत्सर्जनों में 60 प्रतिशत की कमी आवश्यक है, मगर अब तक पेश की गई योजनाओं में केवल 10 फ़ीसदी कटौती होने का ही अनुमान है.पेरिस जलवायु समझौते में 196 पक्ष हैं, लेकिन केवल 64 ने ही सितम्बर महीने के अन्त तक अपने जलवायु संकल्पों को पेश किया था. जून 2025 में, जर्मनी में कॉप सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में होने वाली वार्ता के दौरान चेतावनी दी गई थी कि इस खाई को पाटने के लिए बेलेम सम्मेलन में ठोस प्रयास किए जाने होंगे.कॉप30 सम्मेलन ऐसे 100 वैश्विक संकेतकों को स्वीकृति मिलने की सम्भावना है, जिनसे जलवायु अनुकूलन के मुद्दे पर प्रगति का आकलन किया जा सकेगा और देशों की तुलना की जा सकेगी.वैश्विक तापमान में हो रही वृद्दि की वजह से, जलवायु अनुकूलन अब कार्रवाई का एक अहम स्तम्भ है. बदलती जलवायु के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए यह ज़रूरी है कि हालात के अनुरूप ढलने और सहनसक्षमता विकसित करने के प्रयास किए जाएं.यूएन पर्यावरण कार्यक्रम ने ज़ोर देकर कहा है कि विकासशील देशों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुकूलन धनराशि में, 2035 तक, 12 गुना वृद्धि होने की आवश्यकता है.कॉप30 में न्यायसंगत बदलाव के लिए एक कार्यक्रम को पारित करने के भी प्रयास किए जाएंगे, जोकि असमानता को और गहरी न होने देने पर केन्द्रित है. साथ ही, टैक्नॉलॉजी और जलवायु वित्त पोषण तक, कमज़ोर देशों की भी पहुँच बनानी होगी. © CIF Action माली में सौर ऊर्जा पैनल के ज़रिए स्थानीय समुदायों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है. कॉप सम्मेलन क्यों मायने रखते हैंजलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ़्रेमवर्क कन्वेंशन के सम्बद्ध पक्षों का सम्मेलन, यानि सरल शब्दों में कॉप सम्मेलन, जलवायु संकट से निपटने के लिए एक अग्रणी मंच है.यहाँ निर्णय आम सहमति से लिए जाते हैं, और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती, जलवायु दुष्प्रभावों से बचाव के लिए उपाय (अनुकूलन), और वित्तीय संसाधनों के प्रबन्ध पर सहयोग ज़रूरी है.पिछले वर्षों में, कॉप सम्मेलनों के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है. 2015 में, पेरिस जलवायु समझौते के तहत, वैश्विक तापमान वृद्धि को 2°C तक रखने का लक्ष्य रखा गया था, और इसे 1.5 सेल्सियस तक सीमित रखने के प्रयास किए जाने थे.दुबई में कॉप28 सम्मेलन के दौरान, जीवाश्म ईंधन पर निर्धरता घटाने और 2030 तक, नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता को तीन गुना बढ़ाने पर सहमति हुई.2024 में, अज़रबैजान की राजधानी बाकू में हुए सम्मेलन में, कॉप29 ने विकासशील देशों के लिए जलवायु वित्त पोषण का लक्ष्य 100 अरब डॉलर से बढ़ाकर 300 अरब डॉलर कर दिया था, और 1,300 अरब डॉलर तक ले जाने के लिए एक रोडमैप पेश किया था.जलवायु मामलों पर यूएन निकाय (UNFCCC) के तहत, क़ानूनी फ़्रेमवर्क को पिछले तीन दशकों में तैयार किया गया है, जिससे इस सदी के अन्त तक 4 डिग्री सेल्सियस की तापमान वृद्धि की आशंका रोकना सम्भव हुआ है.कॉप30 सम्मेलन बेलेम शहर में 10 नवम्बर को आरम्भ होगा और शुक्रवार, 21 नवम्बर को इसका समापन है.
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope