सूडान के अल फ़शर शहर में फँसे आम लोगों पर भयावह अत्याचार किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं और जो लोग वहाँ से किसी तरह से जान बचाकर भाग पाए, उन्हें भी शहर से बाहर निकलने के मार्गों पर अकल्पनीय क्रूरता का सामना करना पड़ा है. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क (OHCHR) ने, हिंसा प्रभावित इलाक़ों में मानवाधिकार उल्लंघन मामलों को रोकने के लिए जल्द से जल्द निर्णायक क़दम उठाने का आग्रह किया है, और इसके अभाव में वहाँ और अधिक संहार होने की आशंका व्यक्त की है. सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों, सूडान की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच अप्रैल 2023 में भड़के हिंसक युद्ध की वजह से, देश की एक बड़ी आबादी एक गहरे मानवीय संकट से जूझ रही है.अल फ़शर इस लड़ाई का एक प्रमुख केन्द्र है जिस पर नियंत्रण हासिल करने के लिए RSF लड़ाकों ने पिछले क़रीब डेढ़ साल से इसकी घेराबन्दी की हुई थी, और अब शहर पर नियंत्रण होने के बाद वहाँ से ऐसी ख़बरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें युद्ध अपराधों को अंजाम दिए जाने के आरोप लगे हैं.मानवाधिकार उच्चायुक्त ने शुक्रवार को चिन्ता जताई कि सूडान में भय से त्रस्त आम नागरिक अल फ़शर शहर में फँसे हुए हैं और उन्हें बाहर जाने से रोका जा रहा है.उन्होंने कहा, “मुझे डर है कि शहर के भीतर अब भी बिना सुनवाई के लोगों को जान से मार दिए जाने, बलात्कार, जातीयता से प्रेरित हिंसा जैसे घृणित अत्याचारों को अंजाम दिया जा रहा है.”“और जो लोग वहाँ से किसी तरह जान बचाकर भाग पाए हैं, उनके लिए हिंसा रुकी नहीं है, बल्कि शहर से बाहर निकलने के मार्गों पर अकल्पीनय क्रूरता के दृश्य हैं.”यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कोर्दोफ़ान क्षेत्र में भी घटनाक्रम के प्रति गम्भीर चेतावनी जारी की है, जहाँ अल फ़शर पर RSF का क़ब्ज़ा होने के बाद आम नागरिकों के हताहत होने, विध्वंस व सामूहिक विस्थापन के मामलों में उछाल आया है.‘निर्णायक क़दम उठाने होंगे’वोल्कर टर्क ने कहा कि हिंसा में कमी आने के कोई संकेत नहीं है, बल्कि ज़मीनी हालात के अनुसार लड़ाई में तेज़ी लाने की तैयारी की जा रही है और ये नज़र आ रहा है कि आम लोगों को लम्बे समय के लिए पीड़ा भुगतनी पड़ेगी.मानवाधिकार मामलों के प्रमुख ने कहा कि अल फ़शर में भयावह हिंसा के बाद, जिन देशों का युद्धरत पक्षों पर प्रभाव है, उन्हें जल्द से जल्द निर्णायक क़दम उठाने होंगे अन्यथा वहाँ और अधिक संहार व अत्याचारों को अंजाम दिए जाने की आशंका है. उन्होंने सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए गए हथियार प्रतिबन्धों का उल्लेख किया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मानवाधिकार उल्लंघन के गम्भीर मामलों को अंजाम दे रहे पक्षों को सैन्य समर्थन रोका जाना होगा.OHCHR उच्चायुक्त ने दारफ़ूर और कोर्दोफ़ान में हिंसा पर तत्काल विराम लगाए जाने की पुकार लगाते हुए अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल क़दम उठाने का आग्रह किया. © UNFPA सूडान में दो वर्षों के युद्ध ने, पहले से ही भुखमरी और कुपोषण से त्रस्त आबादी की कठिनाइयाँ और बढ़ा दी हैं. जनसंहार आरोपों पर चिन्ताइस बीच, जनसंहार की रोकथाम के लिए यूएन के विशेष सलाहकार चलोका बेयानी ने अल फ़शर में बड़े पैमाने पर युद्ध अपराधों को अंजाम दिए जाने के आरोपों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. उन्होंने इस विषय में अफ़्रीकी संघ के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर एक समन्वित प्रतिक्रिया पर विचार करने की बात कही है.विशेष सलाहकार ने यूएन न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून का घोर उल्लंघन हुआ है, आम नागरिकों पर सीधे हमले किए गए हैं, और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन नहीं किया गया, जोकि टकराव के दौरान आचरण के नियम तय करता है.चलोका बेयानी ने सूडान में यूएन की रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर डेनिज़ ब्राउन से बात की है और वह जल्द ही महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, सुरक्षा परिषद और व्यापक यूएन प्रणाली के लिए परामर्श जारी करेंगे.“हमारे कार्यालय द्वारा जब एक बार चेतावनी घंटी बजा दी जाती है, तो वो मानवाधिकारों या अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के सामान्य उल्लंघन मामलों से कहीं परे तक जाती है. यह एक संकेत देती है कि दहलीज को जल्द ही पार किया जा सकता है और इसलिए समय रहते ही क़दम उठाए जाने होंगे.”जनसंहार रोकथाम कार्यालय ने बताया कि सूडान में अत्याचार अपराधों को अंजाम दिए जाने के जोखिम मौजूद हैं, लेकिन एक अन्तरराष्ट्रीय अदालत या फिर किसी अन्य क़ानूनी निकाय द्वारा ही जनसंहार की पुष्टि की जा सकती है.इससे पहले, यूएन-समर्थित अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने सोमवार को जारी अपने एक वक्तव्य में अल फ़शर में सामूहिक हत्याओं, बलात्कारों, और अन्य अपराधों को अंजाम दिए जाने की ख़बरों पर गहरी चिन्ता जताई थी. आईसीसी के अनुसार, अप्रैल 2023 में युद्ध भड़कने के बाद से ऐसे अपराधों के आरोपों पर उसकी जाँच जारी है. ERR-Taweela सूडान के नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त में स्थित तवीला में विस्थापित परिवार. पीड़ा में आम नागरिकसंयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसियों ने उत्तर दारफ़ूर प्रान्त में मानवीय स्थिति के और बिगड़ने की चेतावनी दी है, जहाँ अल फ़शर से विस्थापित हज़ारों लोग बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुज़ार रहे हैं.अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, 26 अक्टूबर के बाद से अब तक 82 हज़ार लोगों को, अपनी जान बचाने के लिए अल फ़शर व नज़दीकी इलाक़ों से भागना पड़ा है. अनेक लोगों ने तवीला नामक शहर का रुख़ किया है, जहाँ पहले से ही लड़ाई के कारण विस्थापित हुए लाखों लोगों ने शरण ली हुई है.यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य मामलों के लिए यूएन एजेंसी (UNFPA) ने आगाह किया है कि महिलाओं व लड़कियों को बलात्कार, अपहरण समेत अन्य प्रकार की हिंसा से जूझना पड़ रहा है.यूएन उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने गुरूवार को बताया कि तवीला और उसके आस-पास के इलाक़ों में विस्थापित लोगों के के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन, स्वच्छ जल, आश्रय और चिकित्सा देखभाल उपलब्ध नहीं है.मानवीय सहायता संगठन अपने स्थानीय साझेदारों के साथ मिलकर नए राहत शिविर स्थापित कर रहे हैं. तवीला में साढ़े 6 लाख लोगों ने पहले से ही शरण ली हुई थी. विकलांगजन, अपने माता-पिता से बिछुड़ गए बच्चों, घायलों समेत हज़ारों लोगों के लिए प्लास्टिक शीट, कम्बल की आवश्यकता है. फ़िलहाल लोग खुले स्थानों में ही रहने के लिए मजबूर हैं.
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope