दूसरे विश्व युद्ध के अन्तिम दिनों में जब संयुक्त राष्ट्र की परिकल्पना को आकार दिया जा रहा था, तभी जापान के दो शहरों पर गिराए गए परमाणु बमों ने दुनिया को अपनी भयावहता व विध्वंस क्षमता के प्रति आगाह कर दिया था. इस बर्बादी के ठीक आठ दशक बाद, यूएन की 80वीं वर्षगाँठ के ऐतिहासिक अवसर पर एक उच्चस्तरीय बैठक में इन हथियारों में निहित ख़तरों और उनके उन्मूलन प्रयासों पर फिर चर्चा होगी. एक ऐसे क्षण में, जब विश्व में धधकते टकरावों व भूराजनैतिक तनावों के बीच, मानवता पर इन हथियारों का जोखिम मंडरा रहा है.
यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इस वर्ष, 26 सितम्बर को ‘परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ पर अपने सन्देश में ध्यान दिलाया है कि परमाणु हथियारों से कोई सुरक्षा हासिल नहीं होती है, केवल सर्वनाश का वादा मिलता है.इसी वजह से, परमाणु निरस्त्रीकरण, संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष निरस्त्रीकरण प्राथमिकताओं में है, जिसकी अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि 1946 में यूएन महासभा का पहला प्रस्ताव भी इसी विषय पर लाया गया था.उसके बाद के वर्षों व दशकों में भी, संयुक्त राष्ट्र ने इस दिशा में कूटनैतिक प्रयासों की अगुवाई की है. 1959 में महासभा ने पूर्ण निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को अपना समर्थन दिया. फिर 1978 में, निरस्त्रीकरण के लिए समर्पित, जनरल असेम्बली का पहला विशेष सत्र बुलाया गया, जिसमें माना गया कि निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में परमाणु निरस्त्रीकरण शीर्ष प्राथमिकता होगा.संयुक्त राष्ट्र के हर महासचिव ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सक्रियता से प्रयास किए हैं. यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने पिछले वर्ष सुरक्षा परिषद में आगाह किया था कि भूराजनैतिक तनाव और भरोसे की कमी के कारण परमाणु युद्ध का ख़तरा, पिछले कुछ दशकों में अपने उच्चतम स्तर पर है.
CTBTO
वर्ष 1971 में फ्रेंच पोलेनेशिया के एक द्वीप पर परमाणु परीक्षण.
दाँव पर क्या लगा हैभले ही ये हथियार अब तक केवल दो बार ही इस्तेमाल में लाए गए हों, मगर दुनिया भर में फ़िलहाल 12 हज़ार से अधिक परमाणु हथियार मौजूद हैं, जोकि पूरे शहर, लाखों लोगों, पर्यावरण व भावी पीढ़ियों को तबाह कर सकते हैं. 50 फ़ीसदी से अधिक विश्व आबादी अब भी उन देशों में रहती है, जिनके पास या तो ऐसे हथियार हैं, या फिर वे परमाणु गठबंधनों का हिस्सा हैं. यूक्रेन युद्ध समेत अन्य हिंसक टकरावों के दौरान भी इन हथियारों के प्रति आशंकाएँ गहरी हुई हैं.परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों के पास परमाणु हथियारों के अपने जखीरे को आधुनिक बनाने के लिए योजनाएँ भी हैं, और कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) जैसी टैक्नॉलॉजी के इस्तेमाल से ये ख़तरा और जटिल हुआ है.शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से, तैनात किए गए परमाणु हथियारों की संख्या में भले ही कमी आई हो, लेकिन किसी सन्धि की वजह से एक भी परमाणु हथियार को ख़त्म नहीं किया गया है. और न ही, परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए फ़िलहाल कोई वार्ता हो रही है.
© ICAN/Marlena Koenig
परमाणु शस्त्रों के पूर्ण उन्मूनल का अन्तरराष्ट्रीय दिवस, हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है.
मौजूदा व्यवस्थाओं पर दबावपरमाणु हथियारों पर विराम लगाने के इरादे से अनेक बहुपक्षीय सन्धियों व उपायों को स्थापित किया गया है, ताकि उन पर पाबन्दी, नियामन या फिर उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके. अन्तरराष्ट्रीय शस्त्र-नियंत्रण फ़्रेमवर्क से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर ब्रेक लगाए गए हैं और निस्त्रीकरण को भी बढ़ावा मिला, लेकिन अब इस व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है.इनमें परमाणु हथियार अप्रसार सन्धि, व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबन्ध सन्धि, परमाणु हथियार निषिद्ध सन्धि समेत अन्य पहल हैं.मगर हिंसक टकरावों, वैश्विक अस्थिरता से शस्त्र नियंत्रण व्यवस्थाओं व निरस्त्रीकरण सन्धियों पर दबाव बढ़ रहा है, और उनके कमज़ोर होने से परमाणु हथियारों के लिए नए सिरे से होड़ मच सकती है.2019 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने माध्यमिक दूरी के लिए परमाणु बल सन्धि से अपने हाथ खींचने की घोणा की थी, जोकि परमाणु मिसाइलों के एक प्रकार के उन्मूलन पर लक्षित थी.2022 में आयोजित एक सम्मेलन में परमाणु अप्रसार सन्धि की समीक्षा पर कोई आम सहमति नहीं बन पाई थी. उसके अगले वर्ष रूस ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबन्ध सन्धि से अपना अनुमोदन वापिस ले लिया. साथ ही रणनैतिक हथियारों में कमी लाने वाली सन्धि को भी स्थगित करने का निर्णय लिया. सदस्य देशों में परमाणु निरस्त्रीकरण की सुस्त रफ़्तार पर निराशा है और यह चिन्ता भी है कि इक़लौते परमाणु हथियार के इस्तेमाल से कितने बड़े पैमाने पर विनाश हो सकता है.
UN Photo/Manuel Elias
अच्छाई के हाथों बुराई की हार - संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लगी एक कलाकृति जिसे सोवियत संघ ने विश्व संगठन की 45वीं वर्षगाँठ पर भेंट किया था - प्रतीकात्मक तस्वीर.
नए सिरे से उन्मूलन प्रयासपरमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस के स्मरण और उसे बढ़ावा देने के इरादे से 26 सितम्बर को यूएन महासभा में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर 2013 में एक प्रस्ताव पारित करके हर वर्ष 26 सितम्बर को परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी.2025 में, इसी सिलसिले में आयोजित होने वाली उच्चस्तरीय बैठक का उद्देश्य है: सार्वजनिक जागरुकता का प्रसार, वैश्विक निरस्त्रीकरण विषय में गहरा सम्पर्क व बातचीत.परमाणु हथियारों के ख़ात्मे के लाभों को जन-जन तक पहुँचाने और उन्हें बनाए रखने से होने वाले सामाजिक-आर्थिक नुक़सान से अवगत कराने का. इस बैठक से यह आशा है कि परमाणु हथियार मुक्त विश्व की दिशा में लामबन्दी में मदद मिलेगी.संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगाँठ पर यह बैठक परमाणु निरस्त्रीकरण, अप्रसार के प्रति नए सिरे से संकल्प व्यक्त करने और परमाणु हथियारों में निहित ख़तरों के प्रति जागरुकता फैलाने का अवसर होगी. उच्चस्तरीय बैठक के मुख्य उद्देश्यपरमाणु हथियार सम्पन्न देशों से फिर से सम्वाद में शामिल होने का आग्रह, ताकि एकजुट प्रयासों के ज़रिए पादर्शिता व भरोसा बढ़ाने वाले क़दमों को प्रोत्साहन मिले
क़ानूनी रूप से बाध्यकारी निरस्त्रीकरण संकल्पों का आहवान और जवाबदेही तंत्र पर बल
किसी भी परमाणु शक्ति सम्पन्न देश द्वारा इन हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करने पर सहमति
परमाणु हथियारों के सबसे बड़े जखीरे वाले देशों -- संयुक्त राज्य अमेरिका और रूसी महासंघ -- से उदाहरण पेश करने और निरस्त्रीकरण सन्धि का अनुपालन करने की अपील
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope