इसराइली सेना जब ग़ाज़ा के किसी इलाक़े या शहर में दाख़िल होने या हमला करने से पहले लोगों को वहाँ से चले जाने यानि बेदख़ली का नया आदेश जारी करती है, तो फ़लस्तीनी लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपना सामान समेटें और तेज़ी से वहाँ से निकल जाएँ. मगर ऐसे फ़लस्तीनी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिनके लिए विकलांगता के कारण, इन बेदख़ली आदेशों का पालन करना सम्भव नहीं हो. और उनमें बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो इन आदेशों को सुन नहीं सकते यानि उनकी श्रवण शक्ति बाधित है और बहुत से लोग चल-फिर नहीं सकते. इसके बावजूद, बेदख़ली आदेशों का पालन नहीं करने पर उनकी जान भी जा सकती है.इनमें बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो यह विस्थापन शायद तीसरी, चौथी या दसवीं बार कर रहे होते हैं.विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र समिति के सदस्य मुहन्नाद सलाह अल-आज़ेह ने, इस सप्ताह जिनीवा में एक सार्वजनिक चर्चा में कहा, "सामान्य स्थिति में, विकलांग लोगों को सबसे ज़्यादा तकलीफ़ होती है. और युद्ध के समय, निश्चित रूप से, स्थिति और भी गम्भीर हो जाती है."मुहन्नाद सलाह अल-आज़ेह ने कहा कि ग़ाज़ा में विकलांग लोगों की संख्या हर दिन बढ़ रही है. विकलांग लोगों के लिए न्यूनतम सुरक्षा का स्तर बरक़रार नहीं रखा जा रहा है.टूट गए श्रवण यंत्र, कोई मदद नहींग़ाज़ा में 83 प्रतिशत से ज़्यादा विकलांग लोगों के पास, ज़रूरी सहायक उपकरण नहीं हैं, जिनमें व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और अन्य उपकरण शामिल हैं. और जिनके पास ऐसे उपकरण हैं भी, उनके लिए इन उपकरणों को चलाने में सक्षम बैटरियों की बहुत कमी है.इससे उनके लिए स्वास्थ्य सेवा और भोजन तक पहुँच पाना असम्भव नहीं भी हो तो भी बहुत मुश्किल हो जाता है.ऐसी कमी का सामना करने वाले विकलांग लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है.फ़लस्तीन में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) का अनुमान है कि ग़ाज़ा में, इसराइली सेना और हमास के बीच युद्ध के परिणाम स्वरूप, हर चार में से एक व्यक्ति को, ऐसी नई विकलांगता स्थितियों का सामना करना पड़ा है, जिसके लिए उपचार और पुनर्वास की आवश्यकता है. © UNRWA बार-बार हुए विस्फोटों के परिणामस्वरूप कम से कम 35 हज़ार लोगों की सुनने की क्षमता बहुत को बड़ा नुक़सान हुआ है.और फ़लस्तीनी स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक अम्मार द्वाइक का कहना है कि हर दिन औसतन 15 बच्चे, विलकांगों की श्रेणी में जुड़ जाते हैं. कुछ मानवाधिकार अधिकार समूहों के अनुसार, आधुनिक इतिहास में ग़ाज़ा में सबसे ज़्यादा संख्या में बाल विकलांग हैं.एक लाख 34 हज़ार से ज़्यादा लोगों को युद्ध सम्बन्धी चोटें लगी हैं, जिनमें साढ़े 40 हज़ार बच्चे हैं, मगर नाकाबन्दी की शिकार और संसाधनों की कमी से जूझ रही स्वास्थ्य सेवा प्रणाली, इन लोगों को स्वास्थ्य सहायता मुहैया कराने में असमर्थ है.UNRWA का कहना है, "अस्पतालों, एम्बुलेंसों और चिकित्सा एवं मानवीय सहायता कर्मियों को व्यवस्थित रूप से निशाना बनाया गया है, जिसमें 1,580 से ज़्यादा स्वास्थ्यकर्मी और 467 मानवीय सहायता कर्मचारी मारे गए हैं."सहायता बन रही घातकग़ाज़ा में एक तरफ़ तो सबसे स्वस्थ लोगों के लिए भी जीवन रक्षक सहायता प्राप्त करना जानलेवा हो गया है, और जिनीवा में हुई बैठक में UNRWA के प्रतिनिधि हैक्टर शार्प के अनुसार, विकलांग लोगों के लिए तो मानवीय सहायता तक पहुँच लगभग असम्भव है.हैक्टर शार्प ने कहा कि सहायता वितरण स्थलों तक पहुँचना और इस सहायता के लिए शारीरिक रूप से प्रतिस्पर्धा करना, सभी फ़लस्तीनियों के लिए मुश्किल है, लेकिन विकलांग लोगों के लिए तो और भी मुश्किल है, जिससे सहायता सामग्री, उनकी पहुँच से लगातार दूर है. © WHO उदाहरण के लिए, अमेरिका और इसराइल समर्थित ग़ाज़ा मानवीय संस्था (GHF) के ग़ाज़ा पट्टी में केवल कुछ ही सहायता वितरण केन्द्र हैं क्योंकि यह संस्थान, संयुक्त राष्ट्र और ग़ैर-सरकारी संगठनों के सभी स्थापित कार्यों को दरकिनार कर रहा है. इससे लोगों को भोजन सामग्री की थोड़ी सी मात्रा हासिल करने की उम्मीद में भी लम्बी दूरी पैदल चलकर तय करनी पड़ती है.मुहन्नाद सलाह अल-आज़्ज़ेह के अनुसार, अगर चलने-फिरने में अक्षम लोगों के पास उनके लिए सहायता सामग्री लाने के लिए उनके परिवार या दोस्त नहीं हैं, तो ऐसा हो सकता है कि वे सहायता सामग्री प्राप्त करने से वंचित ही रह जाएँ.पुनर्वास केन्द्र मलबे में तब्दीलUNRWA 1962 से, ग़ाज़ा पट्टी में दृष्टिबाधित लोगों के लिए एक पुनर्वास केन्द्र संचालित करता रहा है. यह अपनी तरह का एकमात्र केन्द्र था और किसी भी समय 500 से अधिक बच्चों की सेवा करता था.हैक्टर शार्प ने कहा, "आज [केंद्र] मलबे में तब्दील हो गया है."पूरी ग़ाज़ा पट्टी में स्कूलों और अस्पतालों सहित तमाम नागरिक बुनियादी ढाँचे का विनाश होने से, विकलांग लोगों के पुनर्वास प्रयासों में बाधा उत्पन्न हो रही है और विकलांग लोगों का सामाजिक बहिष्कार, और भी अधिक गहरा हो रहा है.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने इसराइली अधिकारियों से, मौजूदा विकलांगताओं वाले लोगों और जारी युद्ध में नई विकलांगताओं के शिकार होने वाले लोगों, दोनों के लिए अधिक सहायक उपकरण और तकनीक की अनुमति देने का आहवान किया है.उन्होंने विकलांग लोगों को आवश्यक, विशेष देखभाल प्राप्त करने की अनुमति देने के लिए, घायलों व मरीज़ों को बेहतर चिकित्सा की ख़ातिर अन्यत्र भेजे जाने की सुविधा बढ़ाए जाने का भी आहवान किया है.हालाँकि उन्होंने कहा कि आख़िरकार युद्ध को समाप्त करना ही एकमात्र स्थाई समाधान है."शान्ति ही फ़लस्तीनियोंकी पीड़ा को रोकने का एकमात्र तरीक़ा है, और इनमें विकलांग लोग भी शामिल हैं."
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope