एशिया-प्रशान्त के बाघ आवासीय देशों में सीमापार सहयोग, समन्वय और सम्पर्क बढ़ाने के साझा प्रयासों से अभूतपूर्व सफलता मिली है. जिन क्षेत्रों में कभी बाघ विलुप्ति की कगार पर थे, वहाँ अब उनकी दुर्लभ झलक फिर से दिखने लगी है. UNDP के सहयोग से शुरू की गई पहल ने, बाघों के संरक्षण और उनके आवासों के पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण प्रगति सुनिश्चित की है. अति संकटग्रस्त मलय बाघ की दुर्लभ मौजूदगी, एक दशक से अधिक समय बाद, अप्रैल 2025 में, दक्षिणी थाईलैंड के जंगलों में, देखी गई.बाघ केवल एक प्रजाति नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत, सह-अस्तित्व और प्रकृति की शक्ति का प्रतीक है.इस मायावी और एकाकी जीव की अप्रत्याशित वापसी ने वैज्ञानिकों, संरक्षणकर्ताओं और स्थानीय समुदायों के बीच आश्चर्य और उत्साह की लहर दौड़ा दी.बाघ की ताक़त23 से 30 अप्रैल 2025 के बीच, कैमरा ट्रैप्स में मलय बाघ के साथ टैपिर, जंगली हाथी, गौर व कई अन्य प्रजातियाँ भी दर्ज की गईं.थाईलैंड के हाला-बाला जंगल से होकर गुज़रते इन वन्यजीवों की मौजूदगी, इस बात का संकेत है कि जब बाघ सुरक्षित होते हैं, तो पूरा जंगल भी समृद्ध होता है.एक प्रमुख प्रजाति के रूप में, बाघ एक स्वस्थ पर्यावरण की निशानी हैं. उनकी मौजूदगी जैव विविधता की वापसी और पारिस्थितिकी सेवाओं के पुनरुद्धार को दर्शाती है - जिसका लाभ सीधे स्थानीय समुदायों को मिलता है. Screenshot of photo shared by Thailand’s Department of National Parks, Wildlife and Plant Conservation. मलायन टाइगर विलुप्ति के कगार पर है और केवल थाईलैंड के दक्षिणी जंगलों और मलेशियाई प्रायद्वीप में पाया जाता है. इन बड़ी बिल्लियों को चाहिए बड़ा इलाक़ाएक समय था जब दुनियाभर के प्राकृतिक आवासों में लगभग 1 लाख जंगली बाघ पाए जाते थे.लेकिन 2010 तक इनकी संख्या घटकर सिर्फ़ 3,200 रह गई - और वे भी अपने पुराने क्षेत्रों के महज़ 8% हिस्से तक ही सीमित रह गए.आज 10 देशों में बाघों की ऐसी आबादी मौजूद है जो प्रजनन में सक्षम है - जहाँ उन्हें खुला इलाक़ा, पर्याप्त शिकार और एक स्वस्थ पर्यावरण मिलता है.भूटान, भारत और नेपाल जैसे देशों में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है. यह सफलता मजबूत राजनैतिक इच्छाशक्ति, संरक्षित क्षेत्रों के मज़बूत नैटवर्क और शिकार रोकने के लिए उठाए गए सख़्त क़दमों के कारण सम्भव हुई है.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP), वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF), सरकारों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर, नेपाल, भूटान, भारत, मलेशिया और अन्य देशों में इन प्रयासों को लगातार आगे बढ़ा रहा है. © Edy Susanto, National Geographic Indonesia बाघों की वापसीबाघों की घटती संख्या, पहली बार 2022 में स्थिर हुई और उनकी वैश्विक आबादी बढ़कर 4 हज़ार 485 हो गई.हालाँकि यह बढ़त सभी देशों में समान नहीं रही. जंगलों का बिखराव, मानव-वन्यजीव संघर्ष, सीमित संसाधन और क़ानूनों को ठीक से लागू करने में कठिनाई, अब भी बड़ी चुनौतियाँ हैं.कई देशों को वित्त की भारी कमी है, और उनके पास बाघों के गलियारों के नुक़सान व बुनियादी ढाँचे के विस्तार जैसे नए ख़तरों से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं.UNDP इन समस्याओं के समाधान के लिए ज़मीनी स्तर पर काम कर रहा है और सरकारों व साझीदारों के साथ मिलकर बाघ संरक्षण के लिए नए वित्तीय स्रोत तैयार कर रहा है. Screenshot of photo shared by Thailand’s Department of National Parks, Wildlife and Plant Conservation. कैमरा ट्रैप में टैपीर दिखाई दिया. शिकार के विरुद्ध मुहिममलेशिया में UNDP ने बाघों की सुरक्षा के लिए वन्यजीव अपराध खुफ़िया प्रणाली को मज़बूत किया और प्रवर्तन अभियानों को एकीकृत किया. केवल 18 महीनों में बाघों को पकड़ने वाले, 1,000 से अधिक फन्दे और जाल नष्ट किए गए.UNDP ने, इंडोनेशिया में सुमात्रा टाइगर को बचाने के लिए, बाघ-रोधी बाड़ें लगाईं और सामुदायिक गश्तों को मज़बूत किया गया. साथ ही, “विलुप्तप्राय प्रजातियों की अवैध और अस्थिर तस्करी के विरुद्ध” परियोजना के तहत नीति निर्माण, प्रवर्तन क्षमता और समुदाय की भागेदारी को भी सशक्त बनाया गया.थाईलैंड में, “अवैध वन्यजीव व्यापार के विरुद्ध संघर्ष” परियोजना ने हाथी दाँत, गैंडे के सींग, बाघ के अंगों और पैंगोलिन की बिक्री पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाई. इससे तस्करी कम हुई, प्रवर्तन बेहतर हुआ, फोरेंसिक तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ा और जागरूकता अभियानों के ज़रिए लोगों के व्यवहार में बदलाव लाया गया. © UNDP Indonesia सह-अस्तित्व की कोशिशहम बाघों की सुन्दरता, ताक़त और रहस्य की सराहना करते हैं, लेकिन जिन किसानों और ग्रामीणों को उनके साथ ज़मीन साझा करनी पड़ती है, उनके लिए बाघ एक वास्तविक और गम्भीर ख़तरा बन सकते हैं.इंडोनेशिया के सुमात्रा क्षेत्र में यह मानव-वन्यजीव संघर्ष रोज़मर्रा की सच्चाई है – ख़ासतौर पर वहाँ, जहाँ वनों की कटाई और भूमि उपयोग में बदलाव ने बाघों का प्राकृतिक आवास नष्ट कर दिया है.UNDP, इसी चुनौती से निपटने के लिए, ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है. GEF (वैश्विक पर्यावरण सुविधा) द्वारा वित्तपोषित और UNDP द्वारा समर्थित सुमात्रा टाइगर परियोजना के तहत, स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इनसानों और बाघों, दोनों की सुरक्षा बनी रहे.परियोजना के तहत बाघ-प्रतिरोधी बाड़ों का निर्माण, संघर्ष प्रबंधन के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण, और समुदाय की भागेदारी के कई अन्य उपाय अपनाए जा रहे हैं - ताकि सह-अस्तित्व सम्भव हो सके. Thailand’s Department of National Parks, Wildlife and Plant Conservation. बाघों की वापसी के लिए ज़रूरी है जंगलबढ़ती बाघ आबादी को सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी है कि वे फिर से उन इलाक़ों में लौट सकें जहाँ से वे ग़ायब हो चुके हैं - और इसके लिए जंगलों का आपस में जुड़ा होना बेहद ज़रूरी है.दक्षिण-पूर्व एशिया में वनों की तेज़ कटाई ने बाघों के आवास को, टुकड़ों में बाँट दिया है. बचे-खुचे जंगलों को जोड़ना और आसपास के बिगड़े हुए क्षेत्रों को बहाल करना, बाघों के भविष्य के लिए अहम है.जुड़े हुए जंगल बाघों को नए इलाक़ों में जाने, शिकार ढूँढने और प्रजनन के बेहतर अवसर देते हैं, जिससे उनके जीवित रहने की सम्भावना बढ़ती है. © UNDP Indonesia बचे हुए बाघ आवासों की सुरक्षाबाघों के बचे आवास क्षेत्रों की रक्षा और ज़रूरी संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए बाघ परिदृश्य निवेश कोष (TLIF) की स्थापना की गई है. इसका उद्देश्य निजी निवेश को ऐसे व्यवसायों की ओर मोड़ना है जो बाघ आवासों के संरक्षण, पुनर्स्थापना और सतत प्रबंधन में सहयोग करें.मलेशिया के प्रायद्वीपीय क्षेत्र में IC-CFS परियोजना के ज़रिए पेराक, पहांग और जोहोर जैसे अहम क्षेत्रों में जैव विविधता और पारिस्थितिकी सेवाओं को बचाने का कार्य किया जा रहा है. यह GEF द्वारा वित्तपोषित और UNDP मलेशिया द्वारा समर्थित है. इसका लक्ष्य बिखरे जंगलों को पारिस्थितिक गलियारों से जोड़कर एक सतत वन क्षेत्र तैयार करना है.IC-CFS टीम, SMART टूल्स का उपयोग करके, पायलट क्षेत्रों में निगरानी, प्रजातियों की पहचान, रास्तों का मानचित्रण और तस्करी की फौरेंसिक पहचान जैसे उपायों को मज़बूत बना रही है. © Edy Susanto अब भी समय हैहम पहले ही बहुत कुछ खो चुके हैं - और अगर अब भी कार्रवाई नहीं की गई, तो नुक़सान और भी गहरा हो सकता है.फिर भी उम्मीद क़ायम है, और रास्ता स्पष्ट है: अधिक सीमापार सहयोग, बेहतर पारिस्थितिक गलियारे, और सुरक्षित, जुड़े हुए जंगल एवं पारिस्थितिक तंत्र.बाघों की वापसी सम्भव हैबाघों से समृद्ध दुनिया न सिर्फ़ सम्भव है, बल्कि हमारे भविष्य की ज़रूरत भी है.बाघों का संरक्षण केवल एक प्रजाति को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि धरती की जैव विविधता को सुरक्षित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सन्तुलित पर्यावरण बनाने की दिशा में एक अहम क़दम है. © Gregoire Dubois
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope