संयुक्त राष्ट्र को सौंपे गए शासनादेशों या ज़िम्मेदारियों के ज़रिए, लाखों लोगों के जीवन में सुधार आया है. फिर भी, कार्यों में दोहराव, बिखराव और समय की नब्ज़ के साथ पटरी से उतर चुके कार्यों के कारण, इस विश्व संगठन के संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है. जिससे इस संगठन की, उन लोगों की सेवा करने की क्षमता कम हो रही है जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, UN80 पहल के तहत, इस विश्व संगठन को और अधिक कुशल, सुसंगत और प्रभावशाली बनाने के लिए प्रस्तावों का एक पुलिन्दा, सदस्य देशों के सामने पेश किया है.यूएन महासभा, सुरक्षा परिषद और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद द्वारा जारी किए गए, कार्रवाई के अनुरोधों या निर्देशों को शासनादेश कहा जाता है, जोकि एक तरह की ज़िम्मेदारी होती है. इनकी संख्या 1945 के बाद से आज तक बहुत बढ़ गई है.आज 40 हज़ार से ज़्यादा शासनादेश सक्रिय हैं जिन्हें लगभग 400 अन्तर सरकारी संस्थाएँ पूरा करने में सक्रिय हैं. कुल मिलाकर, इन सभी के लिए प्रति वर्ष 27 हज़ार से अधिक बैठकों की आवश्यकता होती है और प्रतिदिन लगभग 2,300 पृष्ठों की सामग्री सृजित होती है. इन सब पर अनुमानित वार्षिक लागत 36 करोड़ डॉलर होती है.अपना आकार बढ़ाती एक चुनौती190 से अधिक देशों और क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र के कामकाज को यही शासनादेश दिशा निर्देशित करते हैं, जिनमें शान्ति स्थापना से लेकर मानवीय सहायता कार्रवाई और विकास तक की ज़िम्मेदारियाँ शामिल हैं. लेकिन इनमें कई शासनादेश, पुराने पड़ चुके हैं या एक जैसे काम, कई शासनादेशों में शामिल होते हैं. इससे इन शासनादेशों की जटिलता बढ़ती जा रही है. UN Photo/Yutaka Nagata 2020 के बाद से, महासभा के प्रस्तावों की औसत शब्द संख्या में 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव अब 30 साल पहले की तुलना में तीन गुना लम्बे हैं.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, शुक्रवार को महासभा को सम्बोधन में कहा, "आइए तथ्यों का सामना करें, हम पर्याप्त संसाधनों के बिना, कहीं अधिक प्रभावशाली परिणामों की उम्मीद नहीं कर सकते. हम अपनी क्षमताओं को इतना कम करेंगे तो परिणामों के बजाय, प्रक्रिया उलझ जाने का जोखिम उठाएंगे"समन्वय की कमी से भी तनाव और बढ़ाता है. संयुक्त राष्ट्र की कई संस्थाएँ, अलग-अलग कार्यक्रमों और बजटों को सही ठहराने के लिए, समान जनादेशों का हवाला देती हैं, जिससे दोहराव होता है और प्रभाव कम होता है. 85 प्रतिशत से ज़्यादा शासनादेशों में समीक्षा या समाप्ति का कोई प्रावधान नहीं है.एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, "प्रभावी समीक्षा बहुत कम देखने को मिलते हैं, ये नियमित नहीं हैं. एक ही शासनादेश पर साल-दर-साल चर्चा होती रहती है - अक्सर मौजूदा आलेख में मामूली बदलाव के साथ."UN80 पहल: एक व्यवस्थित दृष्टिकोण31 जुलाई को जारी की गई शासनादेश कार्यान्वयन समीक्षा रिपोर्ट, महासचिव की व्यापक UN80 पहल का हिस्सा है. यह संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने का एक प्रयास है, जिस पर अनेक वर्षों से काम चल रहा है. © UNMISS इस रिपोर्ट में, शासनादेशों का व्यक्तिगत रूप से मूल्यांकन करने के बजाय, एक "सम्पूर्ण" दृष्टिकोण अपनाया गया है, जिसमें शासनादेशों के सृजन, उन पर अमल और उनकी समीक्षा के तरीक़े पर विचार किया गया है, और प्रत्येक चरण में सुधार के तरीक़े सुझाए गए हैं.यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने महासभा को बताया, "मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूँ: शासनादेश सदस्य देशों का काम है. ये शासनादेश आपकी इच्छा की अभिव्यक्ति करते हैं. और ये केवल सदस्य देशों की सम्पत्ति और ज़िम्मेदारी हैं. इन शासनादेशों को शुरू करने, इनके प्रभाव की समीक्षा करने या इन्हें हटाने की ज़िम्मेदारी आपकी और केवल आपकी है. हमारी भूमिका, इन शासनादेशों को पूरी तरह, ईमानदारी से और कुशलता के साथ लागू करना है."उन्होंने आगे कहा, "यह रिपोर्ट उस विभाजन का सम्मान करती है. इसमें इस बात पर ध्यान दिया गया है कि हम आपके द्वारा सौंपे गए शासनादेशों पर किस तरह अमल करते हैं."शासनादेश - सृजन से लेकर अमल तकयह रिपोर्ट, कार्यों के दोहराव और जटिलता को दूर करने के लिए, डिजिटल शासनादेश रजिस्टर रखे जाने का सुझाव देती है जिससे विभिन्न निकायों द्वारा लागू किए जा रहे शासनादेशों के बारे में जानकारी रखना आसान हो जाए.रिपोर्ट यथार्थवादी संसाधन आवश्यकताओं वाले छोटे और स्पष्ट प्रस्तावों को भी प्रोत्साहित करती है. © WFP/Samantha Reinders रिपोर्ट बैठकों और रिपोर्टों के बढ़ते प्रबन्धन बोझ पर भी प्रकाश डालती है. पिछले साल, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली ने 27,000 बैठकों को समर्थन मुहैया कराया और 1,100 रिपोर्टें तैयार कीं.एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, "बैठकें और रिपोर्टें तैयार करना आवश्यक हैं. लेकिन हमें यह पूछना होगा: क्या हम अपने सीमित संसाधनों का सबसे प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहे हैं?"धन की उपलब्धता और प्रभावरिपोर्ट में पेश किए गए प्रस्तावों में, इस विश्व संगठन में तैयार की जाने वाली रिपोर्टों और बैठकों की संख्या कम करना, प्रारूपों को सुव्यवस्थित करना और प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के लिए, रिपोर्टों का उपयोग किए जाने पर नज़र रखा जाना शामिल है.महासचिव ने यूएन संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय का भी आहवान किया है ताकि कामकाज के दोहराव से बचा जासके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक शासनादेश, स्पष्ट परिणामों से जुड़ा हो. © WHO Afghanistan रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि लचर वित्त उपलब्धता के कारण, सुसंगत अमल कमज़ोर हो रहा है. 2023 में, संयुक्त राष्ट्र का 80 प्रतिशत वित्त पोषण स्वैच्छिक योगदान से आया, जिसमें से 85 प्रतिशत निर्धारित था.महासचिव ने कहा, "अनिश्चित या बिखरा हुए वित्त पोषण और बिखरे हुए संयोजन के मेल से, प्रभाव भी बिखरा हुआ ही होता है.""इससे निपटने के लिए हम सभी की कुछ भूमिका है. और हम सभी को अपने नियंत्रण में आने वाले स्तरों पर कार्य करना चाहिए."लोगों को प्राथमिकता पर रखनामहासचिव की नज़र में, सुधार केवल प्रक्रिया के बारे में नहीं, बल्कि प्रभाव के बारे में भी हैं.उन्होंने कहा, "शासनादेश अपने आप में मंज़िल नहीं हैं. वे साधन हैं - वास्तविक जीवन में, वास्तविक दुनिया में, वास्तविक परिणाम देने के लिए."उन्होंने इस प्रयास के केन्द्र में भूमिका निभा रहे यूएन कर्मचारियों की सराहना की.यूएन प्रमुख ने कहा, "शासनादेशों को लागू करने का कोई भी काम, हमारे कर्मचारियों - संयुक्त राष्ट्र की महिलाओं और पुरुषों - के बिना सम्भव नहीं है.""उनकी विशेषज्ञता, समर्पण और साहस, इस प्रयास के लिए अपरिहार्य हैं. अगर हमें शासनादेशों को लागू करने के तरीक़े में सुधार करना है, तो हमें उन्हें लागू करने वाले लोगों का समर्थन और सशक्तिकरण भी करना होगा." UN Photo/Rick Bajornas सदस्य देशों से पुकारयूएन महासचिव ने अन्त में ज़ोर दिया कि अगले क़दम, सदस्य देशों की ओर से ही उठाए जाने चाहिए. "आगे का रास्ता आपको तय करना है. मेरी ज़िम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि सचिवालय, आपके द्वारा चुने गए कार्य-मार्ग के लिए आवश्यक क्षमताएँ और जानकारी मुहैया कराए."यह रिपोर्ट सदस्य देशों को, एक समयबद्ध अन्तर-सरकारी प्रक्रिया पर विचार करने के लिए आमंत्रित करती है ताकि प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह प्रयास, उन जगहों पर सफल हो जहाँ पहले के प्रयास कम पड़ गए हैं.रिपोर्ट कहती है कि इसका परिणाम एक अधिक चुस्त, सुसंगत और प्रभावशाली संयुक्त राष्ट्र होगा, जो बेहतर ढंग से कार्यक्रम संचालन कर सकेगा और बेहतर ढंग से सेवाएँ उपलब्ध करा सकेगा.यूएन80 पहल के बारे में विस्तृत जानकारी यहाँ देखी जा सकती है.
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope