फ़लस्तीन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय – OHCHR ने कहा है कि इसराइल ने, ग़ाज़ा के पश्चिमी हिस्से में "मानवीय सहायता आपूर्ति को सम्भव बनाने के लिए", अपने सैन्य हमलों में हर दिन ठहराव करने की, 27 जुलाई को जो घोषणा की थी उसके बावजूद, इसराइली सेना ने खाद्य क़ाफ़िलों के मार्गों और ग़ाज़ा मानवीय संस्थान GHF) के सहायता स्थलों के पास हमले जारी रखे हैं. इन हमलों में लगभग 1,400 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं. यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने शुक्रवार को एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि केवल 30 और 31 जुलाई के बीच की अवधि में ही, ग़ाज़ा के उत्तरी इलाक़े ज़िकिम, दक्षिणी इलाक़े ख़ान यूनिस और ग़ाज़ा के मध्य इलाक़े व रफ़ाह में GHF के स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में, खाद्य क़ाफ़िलों के मार्गों पर, 105 फ़लस्तीनी मारे गए और कम से कम 680 अन्य लोग घायल हुए हैं.कुल मिलाकर, 27 मई से, भोजन की तलाश में कम से कम 1 हज़ार 373 फ़लस्तीनी मारे गए हैं. इनमें से GHF स्थलों के आसपास 8 सौ उनसठ लोगों की मौत हुई है और खाद्य क़ाफ़िलों के मार्गों पर 514 लोग मारे गए हैं.मानवाधिकार कार्यालय ने ध्यान दिलाया है कि इनमें से अधिकतर हत्याएँ इसराइली सेना के हाथों हुई हैं. वैसे तो मानवाधिकार कार्यालय को उन्हीं इलाकों में अन्य सशस्त्र तत्व की मौजूदगी की भी जानकारी है, मगर उसे ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे इन सैकड़ों लोगों की हत्याओं में उन सशस्त्र तत्वों की संलिप्तता का संकेत दे.OHCHR ने कहा है, "[कार्यालय] को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये फ़लस्तीनी लोग, सीधे तौर पर युद्धक गतिविधियों में शामिल थे या इसराइली सुरक्षा बलों या अन्य व्यक्तियों के लिए कोई ख़तरा उत्पन्न कर रहे थे. मारे गए या घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति, न केवल अपने लिए, बल्कि अपने परिवारों और आश्रितों के जीवित रहने के लिए हताश संघर्ष कर रहे थे." UN News अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पालन करेंयूएन मानवाधिकार कार्यालय ने इस बात पर ज़ोर दिया कि युद्धक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल नहीं होने वाले आम लोगों पर जानबूझकर हमले करना, उन्हें जीवन के लिए ज़रूरी वस्तुओं से वंचित करके, भुखमरी को युद्ध के एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके, आम लोगों को इसका शिकार बनाना, युद्ध अपराध है."अगर ये नागरिक आबादी पर एक व्यवस्थित या व्यापक हमले का हिस्सा हैं, तो ये मानवता के ख़िलाफ़ अपराध भी हो सकते हैं."मानवाधिकार कार्यालय ने, इनमें से प्रत्येक हत्या की तुरन्त और स्वतंत्र रूप से जाँच कराए जाने और ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराए जाने की मांग की है. साथ ही ऐसी घटनाओं को फिर से नहीं होने देने के लिए तत्काल उपाय किए जाने का भी आहवान किया है.हवाई मार्ग से सहायता तरीक़ा कारगर नहींइस बीच, फ़लस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) ने ग़ाज़ा पट्टी में बड़े पैमाने पर सहायता पहुँचाने के लिए सड़क मार्ग खोलने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया.यूएन एजेंसी के महाआयुक्त फ़िलिपे लज़ारिनी ने सोशल मीडिया पर कहा, “हवाई मार्ग से सहायता पहुँचाना, ट्रकों के मुक़ाबले कम से कम 100 गुना ज़्यादा महँगा पड़ता है. ट्रक, विमानों की तुलना में दोगुनी सहायता सामग्री ले जा सकते हैं.”उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “अगर हवाई मार्ग से सहायता पहुँचाने की अनुमति देने की राजनैतिक इच्छाशक्ति है – जो बेहद महँगी, अपर्याप्त और अक्षम है, तो सड़क मार्ग खोलने के लिए भी वैसी ही राजनैतिक इच्छाशक्ति नज़र आनी चाहिए.”फ़िलिपे लज़ारिनी ने बताया कि सहायता सामग्री से भरे हुए, UNRWA के, 6,000 ट्रक, ग़ाज़ा के बाहर फँसे हुए हैं और इसराइल से प्रवेश की अनुमति का इन्तज़ार कर रहे हैं.UNRWA और अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ, इस साल की शुरुआत में हुए युद्धविराम के दौरान, प्रतिदिन 500 से 600 ट्रक सहायता सामग्री ग़ाज़ा के भीतर पहुँचा पा रहे थे.UNRWA के प्रमुख ने उन सहायता मिशनों में मिली सफलता के बारे में कहा कहा, "सहायता सामग्री ग़ाज़ा की पूरी आबादी तक सुरक्षा और सम्मान के साथ पहुँची. इससे, सहायता सामग्री के किसी तरह के भटकाव के बिना ही, गहराती भुखमरी स्थिति को टालने में सफलता मिली.""आइए हम वो करें जो कारगर है और आइए, अपना काम करें."
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope