• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत समेत दुनियाभर के युवजन ने बुलन्द की स्वच्छ ऊर्जा की माँग

 - World News in Hindi

जलवायु कार्रवाई के एक निर्णायक मोड़ पर, दुनिया के 45 से अधिक देशों के युवाओं ने एकजुट होकर यह सन्देश दिया कि अब जीवाश्म ईंधनों से आगे बढ़कर स्वच्छ, समावेशी और न्यायसंगत ऊर्जा बदलाव का समय आ गया है. यह वैश्विक आहवान, यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश की उस चेतावनी के जवाब में था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जीवाश्म ईंधन का युग समाप्ति की ओर है -और अब स्वच्छ ऊर्जा को निर्णायक गति देने की ज़रूरत है. यह वैश्विक आयोजन, विभिन्न देशों में कार्यरत यूएन की देशीय टीमों और स्थानीय प्रतिनिधियों के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने महासचिव के जलवायु भाषण को ऊर्जा न्याय, आर्थिक गरिमा और एक रहने योग्य ग्रह जैसे अपने स्थानीय संघर्षों से जोड़ते हुए साझा आवाज़ उठाई.अफ़्रीका के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर द्वीपीय राष्ट्रों और दिल्ली तथा जोहनसबर्ग जैसे महानगरों तक, युवजन ने एक टिकाऊ एवं न्यायसंगत ऊर्जा भविष्य के लिए अपने साहसिक विचारों और अपेक्षाओं को को मुखरता से सामने रखा. © UN India भारत में सशक्त युवा संवादभारत में, संयुक्त राष्ट्र रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर शॉम्बी शार्प के नेतृत्व में, यूएन टीम और जलवायु परिवर्तन पर कार्यरत विभिन्न एजेंसियों ने मिलकर एक ऊर्जावान और विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं, जलवायु संगठनों के प्रतिनिधियों, नीति विशेषज्ञों और निजी क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासचिव के भाषण के सीधे प्रसारण से हुई, जिसके बाद एक उच्च स्तरीय पैनल चर्चा आयोजित की गई. इस चर्चा में यह विमर्श किया गया कि भारत के युवजन, किस तरह नवाचार एवं नेतृत्व के ज़रिए स्थानीय स्तर पर ठोस बदलाव ला सकते हैं. © UN India भारत में, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) से जुड़े युवा कार्यकर्ता मनन सिंह ने कहा, हम केवल जलवायु लक्ष्य तय नहीं कर रहे - हम एक नया सामान्य मानदंड स्थापित कर रहे हैं.” वहीं, यूनीसेफ़ की जलवायु फ़ैलो हिना सैफ़ी ने कहा, “यह कोई परियोजना नहीं — यह रोज़मर्रा की ज़रूरत है.”वक्ताओं ने ज़ोर देकर कहा कि भारत में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता, शिक्षा और युवजन को सक्षम बनाने में निवेश सबसे ज़रूरी क़दम है.दक्षिण अफ़्रीका से लेकर बेलीज़ तक: वैश्विक स्तर पर उठती आवाज़ेंयह वैश्विक आयोजन दक्षिण अफ़्रीका से शुरू हुआ, जहाँ युवा प्रतिनिधि ज़हीर सुलेमान ने संयुक्त राष्ट्र महसाचिव के समक्ष यह महत्वपूर्ण सवाल रखा: "क्या आपको विश्वास है कि हमारी पीढ़ी अब भी भविष्य बदलने में सक्षम है?" © UN India महासचिव ने जवाब में, अतीत की विफलताओं को स्वीकार किया, लेकिन वर्तमान पीढ़ी के जोश और क्षमता में विश्वास जताते हुए कहा, “मेरी पीढ़ी बहुत देर से सक्रिय हुई. लेकिन नई पीढ़ियों के पास अब वह साधन, ज्ञान और संकल्प हैं - और मुझे पूरा विश्वास है कि वे ही हमें प्रकृति के साथ सन्तुलित एवं टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाएँगी.”मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला, एल सल्वाडोर, होंडुरास, कोस्टारीका और पनामा जैसे विभिन्न देशों में युवाओं ने एकजुट होकर ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के लिए न्यायपूर्ण ऊर्जा परिवर्तन की हिमायत की. © UN India स्पष्ट सन्देश महासचिव ने स्पष्ट चेतावनी दी, "हम एक नई ऊर्जा क्रान्ति की दहलीज़ पर हैं. लेकिन यह बदलाव अपने-आप नहीं होगा - न उतनी तेज़ी से, न उतनी न्यायपूर्ण तरीक़े से, जितना ज़रूरी है. यह ज़िम्मेदारी अब हमारी है."भारत के युवजन न केवल इस सन्देश को सुन रहे हैं - वे इसे दिशा और गति दे रहे हैं.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved