ये 2024 की गर्मियों की बात है जब घाना की स्क्वैड्रन लीडर शेरॉन मविन्सोटे साइम की तैनाती, सूडान व दक्षिण सूडान के बीच स्थित एक विवादित क्षेत्र आबिये में हुई, जहाँ उन्हें महिलाओं की मदद करने के लिए एक नई प्रेरणा मिली, जिसने उन्हें एक प्रतिष्ठित पुरस्कार तक पहुँचा दिया. शेरॉन, दरअसल आबिये में यूएन अन्तरिम सुरक्षा बल (UNISFA) में एक सैन्य लैंगिक पैरोकार के रूप में तैनात हैं जहाँ से उनका यूएन शान्तिरक्षा का यह सफ़र शुरू हुआ.वहाँ, शेरॉन की मुलाक़ात सिविल लैंगिक इकाइयों के साथ-साथ, स्थानीय समुदाय के कुछ सदस्यों से भी हुई जिनमें पुरुष और महिलाएँ दोनों ही थे. कुछ ही देर में उन्होंने भाँप लिया कि कुछ तो ऐसा है जो सामान्य नज़र नहीं आ रहा है.शेरॉन ने यूएन न्यूज़ को बताया, उस समूह की “महिलाएँ कुछ भी बात नहीं कर रही थीं. वो बिल्कुल ख़ामोश थीं.”तभी उन्हें ध्यान आया कि स्थानीय परम्पराओं के अनुसार, वहाँ की महिलाएँ सार्वजनिक स्थानों पर नहीं बोलती हैं.शेरॉन ने उन महिलाओं के एक तरफ़ ले जाकर कहा, “हम भी आपकी ही तरह महिलाएँ हैं. हम आपकी मदद करना चाहते हैं, मगर हमें ये नहीं मालूम कि हम आपकी मदद किस तरह कर सकती हैं.”“क्या आप हमें बता सकती हैं कि आपकी परेशानी क्या है ताकि हम आपकी मदद करने के तरीक़े निकाल सकें.”समुदायों में आत्मविश्वास की लौ जलाने और महिलाओं के नज़रिए को अहमियत दिए जाने की लगातार कोशिश के, इसी तरह के जज़्बे को, हर साल 29 मई को, अन्तरराष्ट्रीय शान्तिरक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाता है.इस बार इस पुरस्कार से, इसी तरह की सहायता करने के लिए उत्सुक और रचनात्मक रुख़ रखने वाली दो महिला शान्तिरक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, जिनमें एक शेरॉन और दूसरी महिला शान्तिरक्षक सियेरा लियोन की चीफ़ सुपरिटेंडेंट ज़ैनब मबालू ग्बला हैं.शेरॉन को वर्ष 2024 के यूएन सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार और ज़ैनब को UNISFA में उनके असाधारण शान्तिरक्षा कार्य के लिए, वर्ष की महिला पुलिस अधिकारी के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है.यूएन शान्तिरक्षा में लैंगिक नज़रियाUN Women पुलिस अधिकारी पुरस्कार 2011 में शुरू किया गया था और प्रथम यूएन सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार, पहली बार उसके पाँच वर्ष बाद प्रदान किया गया था.इन दोनों ही पुरस्कारों के ज़रिए उन शान्तिरक्षकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने शान्तिरक्षा में लैंगिक नज़रिए और सशक्तिकरण के समावेश की ख़ातिर असाधारण कार्य किया हो.सुरक्षा परिषद ने वर्ष 2000 में, एक प्रस्ताव के ज़रिए, शान्तिनिर्माण, शान्तिरक्षा और मानवीय सहायता कार्रवाई में महिलाओं की महती भूमिका की पुष्टि की थी. उसके बाद से, संयुक्त राष्ट्र ने, शान्तिरक्षा में, लैंगिक नज़रिए को समाहित करने के लिए प्रयास किए हैं.शेरॉन की नज़र में, लैंगिक नज़रियों को लागू करना, अलबत्ता तमाम शान्तिरक्षकों के लिए, दैनिक जोखिम भी हो सकता है. “हमें अपने कार्यकलापों के क्षेत्र में लैंगिक समीकरणों को समझना होगा, नहीं तो, हम सटीक मदद करने की स्थिति में नहीं होंगे, हम सही तरह की गतिविधियाँ चलाने की स्थिति में नहीं होंगे.”पीढ़ियों की विरासतज़ैनब ग्बला ने अपने देश सियेरा लियोन में ही युद्ध के कारण हुई भारी तबाही के बीच, शान्तिरक्षा के प्रभाव को देखा है. उन्होंने यूएन न्यूज़ से कहा, “मैंने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से, लोगों को मेरे देश में शान्ति स्थापना के लिए आते देखा... इसलिए मैंने स्वयं से कहा कि एक दिन मैं भी, एक शान्तिरक्षक बनूंगी – अन्य लोगों की मदद करने की ख़ातिर, इस अहसान का बदला चुकाने की ख़ातिर.”ज़ैनब ने UNISFA की एक लैंगिक पुलिस अधिकारी होने के नाते, एक अभूतपूर्व स्कूली कार्यक्रम और महिला प्रशिक्षण नैटवर्क सृजित किया, साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी असाधारण सृजनात्मकता के साथ काम किया है कि शिक्षा और सीखना, आनन्द दायक गतिविधियाँ लगें.उनका कहना है, “आबिये की महिलाएँ कामकाज करने के लिए तैयार हैं, वो अपने लिए गतिविधियाँ करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि शान्ति उन्हें इसकी इजाज़त दे. बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि शान्ति उन्हें इसकी अनुमति दे.”लैंगिक चश्मे से शान्तिरक्षा का भविष्यशेरॉन और ज़ैनब, दोनों को ही ये पुरस्कार, अन्तरराष्ट्रीय शान्तिरक्षा दिवस (29 मई) के अवसर पर दिए जाएंगे. इस वर्ष इस दिवस पर, सदस्य देशों और यूएन अधिकारियों से, शान्तिरक्षा के भविष्य पर विचार करने के लिए कहा जा रहा है.शेरॉन और ज़ैनब, दोनों की ही नज़र में, शान्तिरक्षा और सुरक्षा के भविष्य को, लैंगिक दृष्टिकोण और उनके सशक्तिकरण की मज़बूत गाँठ से अलग नहीं किया जा सकता है.शेरॉन कहती हैं, “अगर आपको नहीं मालूम कि किसी इलाक़े में लैंगिक समीकरण क्या हैं, अगर आप नहीं जानते हैं कि कौन प्रभारी या शक्तिशाली हैं, अगर आपको नहीं मालूम कि किससे किसको फ़ायदा होगा...तो आप ये सोच सकते हैं कि आप सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं, मगर दरअसल आप सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा रहे हैं.”ज़ैनब ने, इस पुरस्कार के बारे में बात करते हुए, सभी वर्दीधारी महिलाओं की प्रशंसा की, और शान्ति की तलाश में उनके अथक कार्य की अहमियत पर ज़ोर दिया.“हम में से सभी (महिलाओं) को, अपने-अपने मिशनों में असाधारण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, फिर भी हमारा सामूहिक लक्ष्य समान है – शान्ति क़ायम रखना और निर्बलों का संरक्षण.”
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope