म्याँमार में 28 मार्च को 7.7 की तीव्रता वाला भूकम्प, अपने साथ भीषण तबाही लेकर आया. मैंडाले, सगाइंग, मैगवे, बागो समेत देश के अनेक प्रदेश व क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि हुई है, और विशाल मानवीय आवश्यकताएँ उपजी हैं. यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNFPA), इस कठिन घड़ी में अपने साझीदार संगठनों के साथ मिलकर ज़रूरतमन्द आबादी, विशेष रूप से महिलाओं व लड़कियों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने में जुटी है.
UNFPA के यंगून कार्यालय में संचार व पैरोकार मामलों के लिए अधिकारी थेइन ज़ॉ विन ने इस आपदा में सबसे अधिक प्रभावित मैंडाले में क़रीब एक सप्ताह बिताया और सहायता अभियान को नज़दीक से देखा. उन्होंने वहाँ से लौटने के बाद अपना अनुभव यूएन न्यूज़ के साथ साझा किया है.
“मैं भूकम्प के समय यंगून में मौजूद था. यहाँ उसकी तीव्रता अपेक्षाकृत कम महसूस हुई, लेकिन सगाइंग और मैंडाले में इसके झटके शक्तिशाली थे.हमें इन झटकों के कुछ ही देर बाद ख़बरें मिलीं कि अनेक शहरों में बड़ी संख्या में लोग हताहत हो गए थे. इमारतें, सड़कें, घर, स्कूल, अस्पताल मलबे में तब्दील हो गए थे और उनके नीचे लोग फँसे हुए थे. संचार व्यवस्था दरक गई थी.
© UNICEF
म्याँमार में 7.7 की तीव्रता वाले भूकम्प से इमारतों व बुनियादी प्रतिष्ठानों को भारी नुक़सान पहुँचा है.
मैंने उसी समय भूकम्प-प्रभावित इलाक़ों में राहत अभियान में जुटी अपनी टीम के लिए संचार से जुड़े कार्यों में अपना योगदान देने का मन बना लिया था. कुछ ही घंटों के भीतर UNFPA की हमारी टीम सहायता प्रदान करने के लिए तैयार थी.
महिलाओं व लड़कियों को जीवनरक्षक यौन व प्रजनन स्वास्थ्य, मातृत्व देखभाल से जुड़ी ज़रूरतें थी. उनके लिए गरिमा किट (स्वच्छता बरतने के लिए सामान) समेत अन्य सामग्री की जल्द से जल्द आपूर्ति बहुत ज़रूरी थी.
72 घंटों के भीतर, UNFPA के देशीय कार्यालय ने अपने साझीदार संगठनों के साथ सचल स्वास्थ्य और त्वरित प्रतिक्रिया टीमें तैनात कर दी थीं, ताकि प्रभावित आबादी के लिए ज़रूरी मदद मुहैया कराई जा सके.मुश्किलों भरा सफ़रयंगून से मैंडाले तक की यात्रा क़रीब आठ घंटे की है, मगर सड़कें व पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से हमें यह दूरी तय करने में बहुत परेशानी हुई. हमें नए रास्तों की तलाश करनी पड़ी, और कईं बार तो सड़कों के बजाय ऊबड़-खाबड़ मैदानों से होकर गुज़रना पड़ा.
UNFPA Myanmar
UNFPA के यंगून कार्यालय में संचार व पैरोकार मामलों के लिए अधिकारी थेइन ज़ॉ विन एक पीड़ित महिला से बात कर रहे हैं..
हमें मैंडाले तक पहुँचने में 10 से भी अधिक घंटे का समय लग गया. अब वहाँ बारिश शुरू होने की वजह से सड़कें और भी ख़स्ता हालत में हैं और सड़कों पर आवाजाही चुनौतीपूर्ण है.
मैंने मैंडाले में एक सप्ताह बिताया. वहाँ भूकम्प से हुई बर्बादी को देखना हृदयविदारक था.
मैंडाले में अनेक ऊँची इमारते हैं, मगर 7.7 की तीव्रता वाले भूकम्प के झटकों की वजह वे ध्वस्त हो गईं. कई इलाक़े पूरी तरह से मलबे के ढेर बन गए हैं.
अनेक परिवारों ने अस्थाई आश्रय स्थलों, सड़कों पर, अपने क्षतिग्रस्त घरों के सामने शरण ली हुई है. वे बुरी तरह हताश हो चुके हैं. सर्वाधिक प्रभावित इलाक़ों में स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था पर भारी दबाव है.
© UNICEF/Nyan Zay Htet
म्याँमार के सगाइंग में भूकम्प प्रभावित परिवारों ने एक खुले इलाक़े में अस्थाई शिविर में शरण ली है.
फिर भूकम्प आने का डरभूकम्प के झटके कई दिन बाद तक महसूस किए जाते रहे, और लोग अब भी अपने घरों के भीतर जाने से डर रहे हैं, वे अपने घरों के सामने फ़ुटपाथ पर मच्छरदानी लगाकर खुले में ही रात बिता रहे हैं.
रात में बिजली आपूर्ति अक्सर ठप हो जाने की वजह से कई इलाक़े अन्धकार में डूब जाते हैं. इस वजह से रात में कहीं पर भी जाना आसान नहीं है.
मैंडाले के कुछ इलाक़ों में सड़कों पर मलबा फैला हुआ है. ऐसे में आपको किसी दूसरे छोटे रास्ते का पता होना ज़रूरी है नहीं तो फिर आप फँस जाने का जोखिम है. इन परिस्थितियों में भूकम्प से प्रभावित लोगों तक पहुँचना, उन्हें मदद प्रदान करना बेहद चुनौतीपूर्ण है.
एक संचार अधिकारी के तौर पर मेरा दायित्व, अपनी मोबाइल टीम को संचार सम्बन्धी सहायता प्रदान करना, आपदा से प्रभावित हुए लोगों से मिलना, उनसे हुई बातचीत और तस्वीरों के आधार पर उनकी व्यथा को दुनिया के सामने बयान करना है.
ज़मीनी स्तर की वास्तविकताओं और आवश्यकताओं की जानकारी सामने लाना भी ज़रूरी है ताकि आपात सहायता के लिए समर्थन हासिल किया जा सके. यही मेरा मिशन है.
UNFPA Myanmar
UNFPA द्वारा समर्थित एक मोबाइल क्लीनिक में एक महिला की प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच की जा रही है.
स्वास्थ्य सेवाओं की चिन्तामैं मैंडाले में एक महिला से मिला जो हमारे मोबाइल क्लीनिक में आईं थी. उनका पूरा जीवन इसी शहर में गुज़रा, लेकिन उन्होंने ऐसी बर्बादी पहले कभी नहीं देखी. कुछ ही सेकेंड में सब कुछ भरभरा कर गिर गया था.
उन्हें स्वास्थ्य केन्द्रों व अस्पतालों को क्षति पहुँचने से बहुत चिन्ता है कि अब देखभाल कैसे होगी. यदि अस्पतालों को मदद की ज़रूरत हो, मगर कोई सुविधा ही उपलब्ध नहीं हो तो यह उनके लिए भयावह स्थिति होगी.मुझे संकट के इस समय में मानवीय सहायताकर्मियों में दृढ़ता नज़र आई. संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियाँ, नागरिक समाज व ग़ैर-सरकारी संगठन एक साथ मिलकर राहत प्रयासों में जुटे हैं.UNFPA की टीम ने महिलाओं व लड़कियों के लिए प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएँ, गरिमा किट (स्वच्छता व सैनिट्री सामग्री) लिंग-आधारित हिंसा से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य समर्थन की व्यवस्था की है. मातृत्व व नवजात शिशुओं के लिए देखभाल सेवा को भी समर्थन दिया जाएगा.
ज़मीनी स्तर पर यह आपसी सहयोग प्रेरणादायक है. इससे ज़रूरतमन्द आबादी में सामुदायिक भावना व आशा की किरण जगाई जा रही है. ये इसलिए भी ज़रूरी है चूँकि आम लोग बुरी तरह से हताश हो चुके हैं.
UNFPA Myanmar
UNFPA की टीम महिलाओं व लड़कियों को सहायता सामग्री व जीवनरक्षक सेवाओं के बारे में जानकारी दे रही हैं.
सहायता समर्थन में कटौती का असरसगाइंग और मैंडाले में हिंसक टकराव से प्रभावित कुछ इलाक़ों में ज़रूरतमन्दों तक सहायता पहुँचाना एक बड़ी चुनौती है. हम वहाँ प्रवेश नहीं कर सकते हैं और यह एक चिन्ता का विषय है.
दुनिया भर में सहायता धनराशि की कटौती के बीच, म्याँमार में भी उसका असर महसूस किया जा रहा है. देश पहले से ही हिंसक टकराव से ग्रस्त है और अब यहाँ भूकम्प से तबाही हुई है.मॉनसून का मौसम नज़दीक है. बरसात, तूफ़ान, बाढ़ के मौसम में अक्सर हमें प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है. मौजूदा हालात में लोग इस मौसम से लोग डरे हुए हैं.
UNFPA समेत संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अन्य मानवतावादी संगठनों के पास ज़रूरतमन्दों की मदद के लिए सीमित संसाधन ही उपलब्ध हैं. और इसलिए हम आपात सहायता की अपील कर रहे हैं.
अधिकाँश महिलाएँ व लड़कियाँ अस्थाई शिविरों में रह रही हैं जबकि अन्य सड़कों पर हैं. उनकी व्यथा मुझे भीतर तक बेधती है.
कई बार ऐसा लगता है कि ये सब एक बहुत बड़ा बोझ हो, जिसके भार से आपका शरीर दरक रहा हो. मगर, हमें भूकम्प से प्रभावित महिलाओं व लड़कियों तक मदद पहुँचाने के लिए शक्ति, सहनसक्षमता चाहिए.
लोगों की आँखों में हताशा को देखना, उनकी व्यथा को सुनना बहुत दुखदाई अनुभव है. हम बस उन्हें इन कठिन हालात में उम्मीद देने की कोशिश कर रहे हैं."
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope