• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोमालिया में आतंकवादी हमले 70 प्रतिशत कम हुए

Terrorist attacks in Somalia down by 70 percent - World News in Hindi

मोगादिशू | सोमालिया में अधिकारियों ने दावा किया है कि सरकार द्वारा अल-शबाब आतंकवादी संगठन के खिलाफ लगातार चलाए गए सैन्य अभियानों के कारण देश में आतंकवादी हमले 70 प्रतिशत कम हो गए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सोमालियाई मंत्रिमंडल ने मोगादिशू में साप्ताहिक बैठक के बाद बताया कि देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में जारी इस प्रकार के ऑपरेशन से राष्ट्रीय राजधानी में भी स्थिरता आई है। मंत्री परिषद ने कहा कि मोगादिशू में सापेक्षिक स्थिरता से रमजान के पवित्र महीने में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। प्रधानमंत्री हमजा आब्दी बर्रे की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल ने एक बयान में कहा, मंत्री परिषद ने देश को आतंकवाद से मुक्त कराने में सेना की भूमिका की तारीफ की है, जिसकी वजह से देश में आतंकवादी हमले 70 प्रतिशत कम हुए हैं।
अल-शबाब आतंकवादी संगठन का 2011 में मोगादिशू से खात्मा किया गया था और वहां उसे अपने ज्यादातर गढ़ छोड़ने पड़े। हालांकि बड़े ग्रामीण इलाकों में अभी उसका नियंत्रण है और वह सोमालिया में शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Terrorist attacks in Somalia down by 70 percent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mogadishu, somalia, al-shabaab terrorist organization, hamza abdi barre, rural, ramadan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved