• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अफगानिस्तान : तालिबान के हमले में 16 लोगों की मौत

Taliban attacks kill 16 in Afghanistan - World News in Hindi

काबुल। अफगानिस्तान के कुंदुज और बदखसान प्रांतों में तालिबान के हमले में 12 पुलिसकर्मी और 4 नागरिक मारे गए। हमले में 12 आतंकवादी भी मारे गए। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय परिषद के एक सदस्य यूसुफ अयूबी ने कहा, "तालिबान आतंकवादियों ने रविवार रात कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब जिले में हमला किया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी और चार नागरिक मारे गए। साथ ही हमले में आठ लोग घायल हो गए।" सूत्रों ने कहा, "झड़प सोमवार सुबह तक जारी रही। सुरक्षाबलों ने तालिबान हमलावरों पर जोरदार हमला किया, जिससे वे जिले से भागने के लिए मजबूर हो गए। हमले में छह आतंकवादी ढेर हो गए और कई अन्य घायल हो गए।" वहीं पास के बदखसान में, एक प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने बताया, "तालिबान आतंकवादियों ने अरगानख्वाह जिले के चेकपोस्ट के पास पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें सात पुलिसकर्मी और पांच तालीबान मारे गए। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Taliban attacks kill 16 in Afghanistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: afghanistan, taliban attacks, taliban attacks kill 16 in afghanistan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved