• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कनाडा में सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Second accused arrested for shooting dead Sikh man in Canada - World News in Hindi

टोरंटो | कनाडा में नए साल के मौके पर गोलीबारी में एक 51 वर्षीय सिख की हत्या के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में उनकी 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई थी। एडमोंटन पुलिस ने कहा कि 28 वर्षीय दकवान रोशायने हावर्ड ली को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर फर्स्ट डिग्री हत्या, गंभीर हमले और जानबूझ कर गोलीगारी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि बरिंदर सिंह और उनकी बेटी गलत तरीके से लक्षित अपराध के शिकार हुए थे। इस मामले में पहले आरोपी 31 वर्षीय तेवहन ऑर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। ली मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी है। हव कनाडा-व्यापी वारंट पर वांछित था।
इस साल 1 जनवरी को, 16ए एवेन्यू और 38 स्ट्रीट के क्षेत्र में सूचना के बाद पहुंचने पर अधिकारियों ने एक घायल पुरुष और महिला को देखा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 21 वर्षीय महिला की हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
एक सप्ताह बाद, एडमोंटन मेडिकल एग्जामिनर ने सिंह का पोस्टमॉर्टम किया और बंदूक की गोली से मौत होने की पुष्टि की।
सिंह अपने परिवार के साथ 2019 में पंजाब से एडमोंटन आए थे।
परिवार ने ग्लोबल न्यूज को बताया कि परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे जब सामने का दरवाजा तोड़कर गोलियां चलाई गईं।
सिंह की पत्नी जसजीत कौर ने कहा, हम सभी सो रहे थे और कई बार गोलियां चलने की आवाजें आ रही थीं। यह सब हमारे लिए बुरे सपने जैसा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Second accused arrested for shooting dead Sikh man in Canada
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: toronto, sikh, canada, new year, daquan roshayne howard lee, punjab, jasjit kaur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved