• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूस ने 54 ब्रिटिश नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया

Russia sanctions 54 British citizens - World News in Hindi

मॉस्को। रूस ने 54 ब्रिटिश नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं जिनमें अधिकारी, पत्रकार और कानून प्रवर्तन प्रतिनिधि शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि यह निर्णय "लंदन के शत्रुतापूर्ण रूस विरोधी कार्यक्रम" और रूसी नागरिकों और कारोबारियों के खिलाफ लगाए गए "एकतरफा" प्रतिबंधों के जवाब में लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार, ब्रिटिश संस्कृति, मीडिया और खेल राज्य सचिव लुसी फ्रेजर और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री एनाबेल गोल्डी उन लोगों में शामिल हैं, जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
बयान में कहा गया है कि ब्रिटिश नागरिक और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक करीम खान पर भी बैन लगाया गया है।
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी), गार्जियन मीडिया ग्रुप और डेली टेलीग्राफ के पत्रकारों को झूठी सूचना फैलाने, यूक्रेन में घटनाओं के कवरेज को दबाने का प्रयास करने के लिए प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Russia sanctions 54 British citizens
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: russia, british citizen, moscow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved