• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार - क्रेमलिन

Russia ready for talks with Ukraine - Kremlin - World News in Hindi

मॉस्को, । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। बातचीत का आधार 2022 का निरस्त शांति समझौता हो सकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ये बात कही है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि मॉस्को बातचीत फिर से शुरू करने के पक्ष में है, लेकिन बातचीत का मकसद किसी भी ऐसी योजना को थोपना नहीं होना चाहिए जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच मार्च 2022 में हुए शांति समझौते का मसौदा काम कर सकता है, हालांकि उसके बाद से कई बदलाव हुए हैं।उन्होंने कहा कि क्रेमलिन को नहीं लगता कि यूक्रेन रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Russia ready for talks with Ukraine - Kremlin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: russia news, ukraine news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved