• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमेरिकी दूतावास के पास फिर रॉकेट दागे

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के हाई-सिक्योरिटी ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास के पास तीन रॉकेट से हमला किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक फिलहाल हताहतों की कोई जानकारी नहीं है। वहीं रॉकेट दागने के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में रॉकेट से हमला होने का अलार्म बजना प्रारंभ हो गया था। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को बगदाद के ग्रीन जोन में कत्यूषा रॉकेट गिराए गए। सूत्रों ने बताया कि रॉकेट बगदाद के बाहर जफरनियाह जिले से लॉन्च किए गए थे। नए साल में कई बार ग्रीन जोन में हमले की वारदातें सामने आ चुकी हैं। ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान लगातार अमेरिका से बदला लेने के फिराक में लगे हैं। इससे पहले 4 जनवरी को अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया था। इसके बाद 6 जनवरी को अमेरिकी ठिकाने पर रॉकेट दागे गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-rockets hit near US embassy in Baghdad as per security sources
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rocket attack us embassy in baghdad, us embassy, rocket attack in baghdad, us president donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved