• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

गिलगित-बाल्टिस्तान : पाकिस्तान ने खारिज की भारत की आपत्ति

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से सूचित किया गया है कि पूरा जम्मू एवं कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न अंग है, जिसमें तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है।’’ इस कदम पर भारत के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने एक बयान में दावा किया कि जम्मू एवं कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है और इसकी अंतिम स्थिति संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रशासित लोकतांत्रिक माध्यम से स्वतंत्र व निष्पक्ष जनमत संग्रह से तय की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान गिलगित-बाल्टिस्तान आदेश 2018 के खिलाफ भारत की आपत्ति व इसके जम्मू एवं कश्मीर के भारत के अभिन्न हिस्सा होने के दावे को सिरे से खारिज करता है। इतिहास से लेकर कानून व नैतिकता तक के भारत के सभी फर्जी दावों का आधार झूठा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रस्तावों को यानी कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार देने के संकल्प को भारत, पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने स्वीकार किए थे।’’ इस आदेश के खिलाफ विपक्ष के विरोध के आह्वान द्वारा पूरे गिलगित-बाल्टिस्तान में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan rejects Indias protest over Gilgit-Baltistan Order
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gilgit-baltistan, pakistan, india, protest over gilgit-baltistan order, jammu and kashmir, dispute territory, pakistan prime minister shahid khaqan abbasi, shahid khaqan abbasi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved