• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्यूयॉर्क में नेल सैलून में घुसी मिनीवैन, चार लोग मरे

Minivan rams into nail salon in New York, four dead - World News in Hindi

न्यूयॉर्क । अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक मिनीवैन के एक नेल सैलून से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एबीसी7 न्यूयॉर्क ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम 4:30 बजे के आसपास मिनीवैन लॉन्ग आइलैंड के डियर पार्क में 796 ग्रैंड बुलेवार्ड पर हवाई नेल एंड स्पा के आर-पार निकल गई। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों में सभी नेल सैलून के अंदर मौजूद लोग थे।
डियर पार्क अग्निशमन विभाग के सहायक प्रमुख डोमिनिक अल्बानसे ने बताया कि ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया है और वह आंशिक रूप से होश में है।
फंसे हुए लोगों को निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।
हवाई नेल एंड स्पा नामक नेल सैलून डियर पार्क के एक शॉपिंग क्षेत्र में कई दुकानों में से एक है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minivan rams into nail salon in New York, four dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minivan, new york, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved