• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ताइवान में सैन्य हेलीकॉप्टर लापता

Military helicopter missing in Taiwan - World News in Hindi

ताइपे| पूर्वी ताइवान के ओरक्विडियाज द्वीप से उड़ान भरने के बाद एक सैन्य हेलीकॉप्टर लापता हो गया। इसमें छह लोग सवार थे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अमेरिका निर्मित 'ब्लैक हॉक' हेलीकॉप्टर आपातकालीन मेडिकल उड़ान पर था और ऐसा अंदेशा है कि यह विमान सोमवार रात को प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर रात 11.09 बजे दक्षिणपूर्व ताइवान में स्थित तेतुंग शहर से ओरक्विडियाज पहुंचा और इसने रात 11.48 बजे यहां से उड़ान भरी लेकिन उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया, हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और अचानक ही यह समुद्र में जा गिरा।
इन प्रत्यक्षदर्शियों में से कुछ विमान में सवार लोगों के संबंधी हैं।
बचाव कार्य जारी है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Military helicopter missing in Taiwan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: military helicopter missing, helicopter missing in taiwan, rescue work, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved