• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किम जोंग का चीन के साथ सीमावर्ती दौरे पर संबंध सुधार पर जोर

Kim Jong-un highlights China ties with second border visit - World News in Hindi

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग ने चीन से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे के दौरान बीजिंग के साथ आर्थिक संबंधों को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया। समाचार एजेंसी एफे ने कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से कहा, ‘‘किम ने दोनों देसों की सीमा से सटी यालु नदी पर उत्तरी प्योनगान प्रांत के सिनुजियू में कॉस्मेटिक कारखाने का दौरा किया।’’ सिनुजियू को 2002 में किम जोंग उन के पिता के किम जोंग इल ने विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया था, जिसका उद्देश्य बीजिंग के साथ संयुक्त आर्थिक परियोजनाओं का गठन करना था। हालांकि, 2013 में किम जोंग उन के आदेश पर उनके अंकल जांग सोंग थिएक को मौत के घाट उतारने के बाद चीन ने यह परियोजनाएं रद्द कर दी थीं। जांग सोंग थिएक चीन के करीबी माने जाते थे। कारखाने के दौरे के दौरान किम जोंग उन के साथ उनकी पत्नी री सोल-जू और कोरिया वर्कर्स पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपनिदेशक किम सोंग नाम मौजूद थे। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kim Jong-un highlights China ties with second border visit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kim jong-un, china, second border visit, किम जोंग, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved