• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस्लामिक स्टेट ने ली पाक रैली में आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी

Islamic State claims responsibility for suicide attack on Pak rally - World News in Hindi

इस्लामाबाद। आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रोविंस (आईएस-के) ने पाकिस्तान में जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के सम्मेलन में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में 54 लोग मारे गए, जिनमें 20 से अधिक नाबालिग हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईएस-के की प्रचार शाखा अमाक द्वारा सोमवार देर रात जारी एक बयान में कहा गया कि एक आत्मघाती हमलावर ने रविवार को बाजौर जिले के खार इलाके में हमला किया। अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक शौकत अब्बास ने सोमवार को मीडिया को बताया कि हमले में कम से कम 83 लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने कहा, "मृतकों में से कम से कम 12 की उम्र 12 साल से कम है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।"
मृतकों में जेयूआई-एफ के खार अमीर जियाउल्लाह, उनके सूचना सचिव मुजाहिद खान और उनका 22 वर्षीय बेटा शामिल थे।
अब्बास ने बताया कि सम्मेलन रविवार दोपहर दो बजे शुरू हुआ और विस्फोट दो घंटे बाद हुआ।
इस बीच, जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) नज़ीर खान ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट में 12 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।
खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आजम खान और पेशावर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सरदार हसन अज़हर हयात खान ने सोमवार को बाजौर का दौरा किया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Islamic State claims responsibility for suicide attack on Pak rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: islamic state, suicide attack, pak rally, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved