• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिस्र में महंगाई दर पांच साल के उच्चतम स्तर पर

Inflation in Egypt at five-year high - World News in Hindi

काहिरा। मिस्र की वार्षिक मुद्रास्फीति फरवरी 2023 में 32.9 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो 2017 के अंत के बाद की उच्चतम दर है। एक आधिकारिक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेंट्रल एजेंसी फॉर पब्लिक द्वारा जारी रिपोर्ट के हवाले से कहा कि खाने-पीने की कीमतों में 61.5 फीसदी, परिवहन में 19.4 फीसदी, हेल्थकेयर में 16.8 फीसदी और कपड़ों और जूतों की कीमतों में 18.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में 24.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मिस्र का पाउंड मार्च 2022 के बाद से अपने मूल्य का लगभग आधा रह गया है। आयात के लिए आवश्यक विदेशी मुद्रा, विशेष रूप से अमेरिकी डॉलर की कमी के बीच सेंट्रल बैंक ऑफ मिस्र ने अवमूल्यन के दौर का आदेश देना शुरू कर दिया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inflation in Egypt at five-year high
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: inflation, egypt, cairo, central bank of egypt, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved