सेन फ्रांसिस्को। भारतीय मूल के थॉमस कुरियन अगले साल गूगल क्लाउड का नेतृत्व करेंगे। कुरियन ओरेकल के प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड डेवलपमेंट के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रौद्योगिकी कंपनी ने इसकी घोषणा की। गूगल क्लाउड की मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डायन ग्रीन जनवरी तक इस पद पर रहेंगी। वह इसके बाद भी कुरियन के साथ काम करते हुए कंपनी से जुड़े रहेंगी। वे गूगल की मुख्य कंपनी अल्फाबेट के बोर्ड में निदेशक पद पर रहेंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मूल रूप सें बेंगलुरू निवासी कुरियन ओरेकल में 22 सालों से काम कर रहे थे, उन्होंने कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी लैरी एलिसन से कंपनी के भविष्य की कार्यप्रणाली के मुद्दे पर मतभेद के बाद कंपनी छोड़ दी थी।
ग्रीन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘एक प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकीविद् और प्रशासक कुरियन गूगल क्लाउड से 26 नवंबर को जुड़ेंगे और गूगल क्लाउड की प्रशासनिक जिम्मेदारी 2019 की शुरुआत में संभालेंगे।’’
सीमा हैदर-सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने जेवर थाने से मांगी रिपोर्ट
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope