• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूटा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट और क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि

Helicopter Crashes While Fighting Utah Wildfire, Pilot and Crew Member Confirmed Dead - World News in Hindi

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के सेंट्रल यूटा में जंगल की आग बुझाने में लगे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से 2 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार इसकी पुष्टि की। इससे पहले 2 लोगों के लापता होने की खबर थी। यह हेलीकॉप्टर आग बुझाने के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल था। राज्य में इस साल की सबसे भीषण जंगल की आग लगी है। टीम यह देख रही थी कि रेस्क्यू टीम दूर क्रैश साइट पर सुरक्षित रूप से कब पहुंच सकते हैं। अमेरिका के नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर ने बताया कि यूएस फॉरेस्ट सर्विस के कॉन्ट्रैक्ट पर चल रहा एक हेलीकॉप्टर वाइडमाउथ 2 फायर के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट और एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। अभी तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, सिकोर्स्की एस-64 मॉडल का यह विमान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय समयानुसार रिचफील्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मामले की जांच कर रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरफाइटिंग ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर अज्ञात कारणों से इलाके में गिर गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग और ऊबड़-खाबड़ इलाके की वजह से रेस्क्यू दल शुरू में मलबे तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
वहीं, फायर अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद नई आग भी भड़क गई, जिससे रास्ता और मुश्किल हो गया और बचावकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने कहा कि यह क्रैश जंगल में आग बुझाने के खतरे को दिखाता है। कॉक्स ने एक बयान में कहा, "जंगल में आग बुझाना दुनिया के सबसे खतरनाक कामों में से एक है। आज का दिन इस बात की दर्दनाक याद दिलाता है कि ये बहादुर लोग हमारी रक्षा के लिए कितने बड़े जोखिम उठाते हैं।"
उन्होंने लोगों से कहा कि वे जांच करने वालों और इमरजेंसी में मदद करने वालों को समय और जगह दें, क्योंकि काम जारी है।
वाइडमाउथ 2 फायर 27 जुलाई को तब शुरू हुआ जब सेंट्रल यूटा के एक छोटे से इलाके कनोश के पास फिशलेक नेशनल फॉरेस्ट में बिजली गिरने से सूखी लकड़ी, झाड़ियां और घास में आग लग गई।
सूखे मौसम, गर्म तापमान और अनियमित हवाओं के दौरान आग तेजी से फैली, जिससे लोगों को आसपास के इलाके से निकालना पड़ा और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम छह इमारतें नष्ट हो गईं।
एक इंटर-एजेंसी पब्लिक इंफॉर्मेशन रिसोर्स, यूटा फायर इंफो के अनुसार, आग ने 114,000 एकड़ (लगभग 461 वर्ग किलोमीटर) से ज्यादा जला दिया है और अब तक 24 फीसदी पर काबू पा लिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Helicopter Crashes While Fighting Utah Wildfire, Pilot and Crew Member Confirmed Dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: helicopter, crashes, fighting utah wildfire, pilot, crew member, confirmed dead, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved