• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमास नेता याह्या सिनवार की हर कीमत पर होगी गिरफ्तारी, इजराइली सुरक्षाबलों का संकल्प

Hamas leader Yahya Sinwar will be arrested at any cost, Israeli security forces resolve - World News in Hindi

तेल अवीव। इजराइली सैनिकों को हमास नेता याह्या सिनवार की तलाश है। वह पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल में हमास द्वारा मचाए गए आतंक का मास्टरमाइंड है, जिसकी तलाश में अब इजराइल सैनिक कमर कस चुके हैं। गौरतलब है कि इस नरसंहार की जद में आकर 1200 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 250 लोगों को बंधक बनाया गया था। इजराइली रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें सिनवा से इनपुट मिला है कि वह अपने परिवार के साथ हमास के सुरंग नेटवर्क में भाग रहा है और इज़राइल के बंधकों से घिरा हुआ है। इजराइली सेना के हमले को रोकने के लिए सिनवार ने बंधकों को अपने चारों ओर घेर रखा है। रविवार रात को इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा, ''हमास नेतृत्व सिनवार की तलाश कर रहा है और हमास के बाहरी नेतृत्व को सिनवार और 7 अक्टूबर के नरसंहार के सूत्रधार हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।''
वहीं, हाल ही में इजराइली सैनिकों ने सिंवार की तस्वीर उसके परिवार के साथ जारी की।
हिब्रू मीडिया ने बताया है कि या तो सिनवार पर आईडीएफ ने कब्जा कर लिया है या सेना उस पर करीबी नजर रख रही है।
मोसाद के एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल ने भी आईएएनएस को बताया कि आईडीएफ याह्या सिनवार के करीब पहुंच रहा है। यह याद किया जा सकता है कि कुछ दिन पहले आईडीएफ के प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने घोषणा की थी कि सिनवार को मृत या जीवित पकड़ लेगा योव गैलेंट ने सार्वजनिक रूप से सिनवार की हत्या का आह्वान किया था।
इस बीच, हमास की खान यूनिस ब्रिगेड, जो इसकी सबसे शक्तिशाली इकाइयों में से एक है। पहले ही युद्ध हार चुकी है और ब्रिगेड के 200 लोगों ने आईडीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hamas leader Yahya Sinwar will be arrested at any cost, Israeli security forces resolve
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamas, yahya sinwar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved