• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेक्सिको में विमान दुर्घटना में चार की मौत

Four killed in plane crash in Mexico - World News in Hindi

मेक्सिको सिटी। उत्तरी मेक्सिको के कोहुइला राज्य के एक शहर रामोस एरीजपे में एक हवाई अड्डे पर एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। समाचार एजेंसी शि‍न्हुआ ने रामोस एरिजपे नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन विभाग के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि शुक्रवार को हुई दुर्घटना का कारण अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि या तो तेज हवाओं या अपर्याप्त ईंधन ने इसमें भूमिका निभाई है। अमेरिका में पंजीकृत विमान ने उत्तरी मैक्सिकन सीमावर्ती शहर माटामोरोस, तमाउलिपास से कोहुइला के लिए उड़ान भरी।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना दोपहर के ठीक बाद हुई, जब विमान के पायलट ने लैंडिंग के लिए रामोस एरिज़पे के हवाई अड्डे से सहायता का अनुरोध किया।
विमान एक हवाईअड्डे के पास लगभग 200 मीटर की ऊंचाई से गिर गया।
दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए सिविल एयरोनॉटिक्स निदेशालय द्वारा जांच जारी है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, मृतकों में पायलट एंटोनियो एविला और तीन महिलाएं शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four killed in plane crash in Mexico
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mexico, plane crash, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved