• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरब के चार देशों ने 13 संस्थाओं, व्यक्तियों को आतंकी सूची में शामिल किया

Four Arab countries include 13 institutions, individuals in terror list - World News in Hindi

रियाद। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन व मिस्र ने गुरुवार को दो संस्थाओं व 11 व्यक्तियों को आतंकी सूची में शामिल कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दो संस्थाओं में इस्लामिक काउंसिल जिसे मास्सा के नाम से जानते हैं व वल्र्ड यूनियन ऑफ मुस्लिम स्कॉलर्स शामिल हैं। इस सूची में शामिल की गई संस्थाएं आतंकी संगठन हैं, जो नफरत भरे भाषणों से आतंकवाद को बढ़ावा दे रही हैं, जो इस्लाम की आड़ में कई तरह की आतंकवादी गतिविधियों को आसान बना रहे हैं। चारों देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘इन व्यक्तियों ने कई तरह के आतंकवादी गतिविधियों को सीधे तौर पर कई स्तरों पर अंजाम दिया है, जिसे कतर द्वारा वित्त पोषित किया गया है।  इसमें कतर के पासपोर्ट व कतर के धर्मार्थ संगठनों के साये का इस्तेमाल भी शमिल है, जिनसे गतिविधियों को अंजाम दिया गया।’’ चारों देशों ने इस साल की शुरुआत में कतर से राजनीतिक व वाणिज्यिक संबंधों को तोड़ दिया था। इन देशों ने कतर पर आतंकवाद का समर्थन करने व उनके आतंरिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाया था। कतर ने इन आरोपों से दृढ़ता के साथ इनकार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four Arab countries include 13 institutions, individuals in terror list
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arab countries, institutions, terror list, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved