• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, सात लापता

Floods and landslides in Nepal kill 10, seven missing - World News in Hindi

काठमांडू । नेपाल में लगातार हो बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन में शनिवार को 10 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लापता हो गए। कावरेपालनचोक, ललितपुर और धनकुटा जिलों में कई दिनों लगातार बारिश जारी रहने के कारण हुए भूस्खलन में कई मकान ढह गए या बह गए। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता दान बहादुर कार्की ने कहा, "शुक्रवार से बाढ़ और भूस्खलन की 175 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से जान-माल का नुकसान हुआ है।"
पुलिस प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, "बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 400 लोग विस्थापित हुए हैं। काठमांडू समेत देश के ज्यादातर हिस्से भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं।"
भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार से ही नेपाल के कई हिस्से बारिश की वजह से जलमग्न हो गए हैं, जिसके चलते आपदा अधिकारियों ने कई नदियों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है।
नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) के प्रवक्ता बसंत अधिकारी ने बताया, "पुलिस अन्य एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लापता लोगों को बचाने और खोजने का काम कर रही है।
काठमांडू में नदियां उफान पर हैं, जिससे उनके किनारों के पास के घर जलमग्न हो गए हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब मैं आधी रात को बाहर गया तो पानी मेरे कंधों तक पहुंच गया था।
--आएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Floods and landslides in Nepal kill 10, seven missing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: floods, nepal, landslides, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved