• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इटली में तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आकर पांच रेलकर्मियों की मौत

Five railway workers died after being hit by a speeding train in Italy - World News in Hindi

रोम । उत्तरी इटली के ब्रैंडिज्जो स्टेशन के बाहर एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से पांच रेल कर्मचारियों की मौत हो गई। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि देश के रेल नेटवर्क ऑपरेटर रेटे फेरोवेरिया इटालियाना (आरएफआई) ने बुधवार देर रात हुई घटना की पुष्टि की है। आरएफआई के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी को बताया कि कर्मचारी पटरियों पर नियमित रखरखाव का काम कर रहे थे, जब वे लगभग 160 किमी (100 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
स्थानीय प्रेस ने बताया कि ट्रेन में 12 डिब्बेे थे, लेकिन उनमें सामान नहीं था।
ट्यूरिन के अभियोजकों ने दुर्घटना की की जांच शुरू कर दी है।
एक बयान में, इटली की प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने दुर्घटना पर दुख जताया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five railway workers died after being hit by a speeding train in Italy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rome, rete ferroviaria italiana rfi, italy, giorgia meloni, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved