• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूरोप, अमेरिका परमाणु हथियार नष्ट करें तब वार्ता संभव : ईरान

Europe, US destroy nuclear weapons, negotiations possible: Iran - World News in Hindi

तेहरान। ईरान की सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि ईरान तब तक अपने मिसाइल कार्यक्रम पर बातचीत नहीं करेगा, जब तक यूरोप और अमेरिका अपने परमाणु हथियारों और मिसाइलों को नष्ट नहीं कर देते। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईरान की सेनाओं के उपसेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मसूद जाजायेरी ने शनिवार को कहा, ‘‘अमेरिका जिस हताशा के साथ ईरान की परमाणु क्षमताओं पर प्रतिबंध लगाने की बात कह रहा है, वह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला।’’जाजायेरी ने कहा, ‘‘ईरान की परमाणु शक्ति को लेकर अमेरिका की चिंता क्षेत्र में उनकी निराशा और हार से उपजी है।’’इसके अलावा ईरान के रक्षा शक्ति के विकास से अमेरिका कमजोर स्थिति में आ गया है। उन्होंने अमेरिका से क्षेत्र छोड़ देने का आग्रह किया है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘ईरान के मिसाइल कार्यक्रम के लिए वार्ता की पूर्व शर्त यह है कि अमेरिका और यूरोप अपने परमाणु हथियारों और लंबी दूरी की मिसाइलों को नष्ट करें।’’अमेरिका के दबाव में यूरोप ने मिसाइल कार्यक्रमों पर दोबारा चर्चा के लिए ईरान पर दबाव बढ़ाया है। ईरान ने दोहराया है कि उसके सैन्य बल रक्षा क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेंगे। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री ने भी कहा है कि ईरान अपने घरेलू मामलों और रक्षात्मक नीतियों विशेष रूप से मिसाइल कार्यक्रम में किसी तरह के हस्तक्षेप को मंजूरी नहीं देगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Europe, US destroy nuclear weapons, negotiations possible: Iran
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: europe, us, iran, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved