• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दमिश्क में बम विस्फोट, 74 मरे

dual bomb blasts in damascus, 74 killed - World News in Hindi

दमिश्क। दमिश्क में एक शिया धर्मस्थल के पास शनिवार को हुए दोहरे बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। ब्रिटिश युद्ध पर्यवेक्षक ने यह जानकारी दी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि शनिवार को हुए बम विस्फोट में 54 सीरियाई नागरिकों और इराकी तीर्थयात्रियों के साथ ही सीरियाई सुरक्षा बल के 20 जवानों की मौत हो गई। ऐतिहासिक बाब-अल-सगीर कब्रगाह इलाके में पहला विस्फोट पार्किं ग स्थल में किया गया, जहां नौ बसें खड़ी थीं। इसके कुछ ही देर बाद एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया। पर्यवेक्षक ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि गायलों में कई की हालत गंभीर है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस हमले की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। (आईएएनएस)

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-dual bomb blasts in damascus, 74 killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bomb blast, damascus, syria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved