• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन ने किए 4 नए प्रौद्योगिकी प्रयोग उपग्रह लॉन्च

China launches four new technology experiment satellites - World News in Hindi

बीजिंग। दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत स्थित शीचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से गुरुवार को चार नए प्रौद्योगिकी प्रयोग(टेक्नॉलोजी एक्सपेरिमेंट) उपग्रह लॉन्च किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुबह 5.07 बजे (बीजिंग के समय अनुसार) एक लॉन्ग मार्च-2डी कैरियर रॉकेट द्वारा लॉन्च किए गए उपग्रहों को मुख्य रूप से 'अर्थ ऑब्जर्वेशन टेक्नोलॉजी एक्सपेरिमेंट' के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कैरियर रॉकेट और दो उपग्रहों को शंघाई एकेडमी ऑफ स्पेसफ्लाइट टेक्नोलॉजी ने विकसित किया है, जबकि अन्य दो उपग्रह को क्रमश: हार्बिन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और डीएफएच सैटेलाइट कंपनी लिमिटेड ने बनाया है। गुरुवार को हुआ लॉन्च, लॉन्ग मार्च सीरीज का 326वां मिशन था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-China launches four new technology experiment satellites
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: china, technology experiment satellites, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved