• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असांज के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच फिर खोलने पर विचार करेगा स्वीडन

British MPs say WikiLeaks Assange should face justice in Sweden - World News in Hindi

स्टॉकहोम। विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांज एक नई मुसीबत में फंस सकते हैं, क्योंकि स्वीडन उनके खिलाफ दुष्कर्म के मामले की जांच फिर से शुरू कर सकता है। असांज को दो दिन पहले लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास से गिरफ्तार किया गया था।

बीबीसी के अनुसार, स्वीडिश अभियोजकों का कहना है कि वे पीड़िता के वकील के निवेदन पर फिर से मामले पर विचार करेंगे। स्वीडन में मामले को दोबारा शुरू कराने की बात पर वकील एलिजाबेथ मेसी फ्रिट्ज ने कहा, "हम अपना हरसंभव प्रयास करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "किसी भी दुष्कर्म पीड़िता को न्याय पाने के लिए नौ साल तक इंतजार नहीं करना चाहिए।"

अंसाज पर 2010 में स्टॉकहोम में विकिलीक्स के एक संवाददाता सम्मेलन के बाद दो महिलाओं से दुष्कर्म और यौनाचार के अन्य अपराध करने का आरोप है। हालांकि असांज ने सभी आरोपों को झूठा बताया है।

असांज के इक्वाडोर दूतावास की शरण में होने की वजह से स्वीडन के अभियोन पक्ष को उन पर लगे आरोपों की जांच रोकनी पड़ी थी।

लंदन के इक्वाडोर दूतावास ने 47 वर्षीय असांज को सात साल के लिए शरण दी थी। इसकी अवधि समाप्त होने के बाद गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अंसाज पर छेड़छाड़ और गैरकानूनी जोर जबरदस्ती करने के भी आरोप लगे थे, लेकिन समयावधि समाप्त होने पर 2015 में ये मामले वापस ले लिए गए थे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-British MPs say WikiLeaks Assange should face justice in Sweden
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wikileaks co founder julian assange, julian assange, julian assange of wikileaks co founder, british justice in sweden, india news, world news in hindi, worl news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved