• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीरियाई तट के पास नाव पलटी, 73 लोगों की मौत

Boat capsizes off Syrian coast, killing 73 - World News in Hindi

दमिश्क/बेरूत । सीरियाई तट के पास एक नाव के डूबने से कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री हसन अल-गबाश ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सीरिया के तटीय शहर टार्टस के अल-बासेल अस्पताल में नाव के डूबने के बाद 20 लोगों को बचा लिया गया है और इलाज के लिए भेज दिया है। सी पोर्ट्स के सीरियाई जनरल डायरेक्टर समीर कोब्रोस्ली ने शुक्रवार को बचाए गए लोगों की गवाही का हवाला देते हुए कहा, नाव मंगलवार को लेबनान से अवैध प्रवासियों को 'अज्ञात गंतव्यों' पर ले जा रही थी। कोब्रोस्ली ने कहा कि सीरिया के अधिकारियों द्वारा शुरू किए गए एक खोज और बचाव अभियान के दौरान शुक्रवार को 31 शव मिले।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्दुल-रहमान ने शुक्रवार को सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि नाव की मूल क्षमता केवल 30 लोगों की थी, लेकिन उसमें 100 से 150 लोग सवार थे।
लेबनान के लोक निर्माण और परिवहन मंत्री अली हमीह के अनुसार, बचाए गए 20 प्रवासियों में पांच लेबनानी, 12 सीरियाई और 3 फिलिस्तीनी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Boat capsizes off Syrian coast, killing 73
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boat capsizes, syria, boat capsizes off syrian coast, killing 73, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved