• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाजा पर AI से हमले कर रहा इजराइल,UN ने जताई चिंता!

According to sources, Israel is attacking Gaza with AI, UN expressed concern - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में बमबारी के लिए इजराइली सेना द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करने की खबरों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, खबरों से पता चला है कि एआई का उपयोग विशेष रूप से घनी आबादी वाले इलाकों में लक्ष्यों की पहचान के लिए किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं।" समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुटेरेस के हवाले से कहा कि इजराइली सैन्य अभियान में अब तक 32 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं और 75 हजार से अधिक घायल हुए हैं। इनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक है।
उन्होंने कहा कि गाजा में दस लाख से अधिक लोग भयावह भूख का सामना कर रहे हैं। भोजन और पानी की कमी के कारण बच्चे मर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, "फिलिस्तीनी लोगों की सामूहिक सजा को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-According to sources, Israel is attacking Gaza with AI, UN expressed concern
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gaza, ai, un, israel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved