• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.2 की तीव्रता

जकार्ता। इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में मंगलवार को रिक्टर पैमाने 6.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे सुनामी आने की संभावना नहीं है। देश के मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने कहा कि किसी तरह के नुकसान होने की कोई प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं आई है।

मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के प्रभारी अधिकारी अजीज सुगियारसो ने कहा कि भूकंप का केंद्र प्रांत के सुंबा बरात जिले के दक्षिणपश्चिम में 103 किलोमीटर दूर और समुद्र तल के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।

उन्होंने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, ‘‘इस भूकंप से सुनामी आने का कोई संकेत नहीं है, इसलिए हमने इसके लिए चेतावनी जारी नहीं की।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-6.1 magnitude earthquake hits Indonesia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 61 magnitude earthquake hits indonesia, earthquake hits indonesia, earthquake, indonesia, भूकंप, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved