• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इंडोनेशिया में बाढ़ से 42 लोगों की मौत , कई लापता

जकार्ता । इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 42 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। आपदा विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मूसलाधार बारिश के कारण जयापुरा जिले के कई गांवों में शनिवार को शाम लगभग छह बजे बाढ़ आ गई थी। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपातकाली इकाई के प्रमुख कोरी सिंबोलन ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि, 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सिंबोलन ने कहा कि दर्जनों घरों, इमारतों और पुलों के नष्ट होने के कारण लगभग 3,000 लोगों को घर छोड़कर कहीं अन्य शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा कि नदी के ऊपर भूस्खलन होने से नदी में मिट्टी इकट्ठी हो गई थी जिससे पानी का बहाव रुक गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-42 people dead, many missing in Indonesia floods
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 42 people dead, many missing, indonesia floods, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved