• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल में प्लेन क्रैश में 30 की मौत

30 killed in plane crash in Nepal - World News in Hindi

काठमांडू। नेपाल के कास्की जिले के पोखरा क्षेत्र में रविवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर के.सी. ने पुष्टि की है कि अब तक 30 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, लोगों के जीवित होने की संभावना कम है, हम शवों को बाहर निकाल रहे हैं। येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।
दुर्घटनाग्रस्त विमान काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।
हादसे के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने आपात बैठक बुलाई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-30 killed in plane crash in Nepal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nepal passenger plane crashes, 30 dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved