• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इराक में तुर्की के ड्रोन हमले में 3 की मौत

3 killed in Turkish drone strike in Iraq - World News in Hindi

बगदाद। इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में तुर्की के ड्रोन हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के एक वरिष्ठ सदस्य सहित तीन लोग मारे गए। वहां की आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने एक बयान में ये बात कही। कुर्दिस्तान क्षेत्र के पूर्व में सुलेमानियाह प्रांत के पेनजवेन शहर के पास तुर्की के एक ड्रोन ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे मुख्य सड़क पर एक वाहन पर हमला किया। इस हमले में पीकेके के एक वरिष्ठ सदस्य, एक उग्रवादी और वाहन चालक की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की सेना अक्सर उत्तरी इराक में पीकेके के खिलाफ जमीनी कार्रवाई, हवाई हमले और बमबारी करती रहती है, खासकर समूह के मुख्य आधार कंदील पर्वत में।
तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध पीकेके तीन दशकों से अधिक समय से तुर्की सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 killed in Turkish drone strike in Iraq
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iraq, turkish drone, baghdad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved