• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूडान में अर्धसैनिक बलों के हमले में 10 लोगों की मौत, 23 घायल

10 killed, 23 injured in paramilitary attack in Sudan - World News in Hindi

खार्तूम । सूडान में अर्धसैनिक बलों के हमले में 10 लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) ने बताया कि पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल फशर में आवासीय इलाकों और एक आश्रय केंद्र पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने गोलाबारी की थी, जिसमें 10 लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। सूडानी सशस्त्र बलों की 6वीं इन्फैंट्री डिवीजन ने एक बयान में कहा, "विद्रोही मिलिशिया ने अल फशर शहर के इलाकों और एक आश्रय केंद्र पर गोले दागे।"
बयान में कहा गया, "इस हमले में 3 साल की बच्ची समेत 10 नागरिकों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
एसएएफ ने कहा कि आरएसएफ ने अल फशर के भीतर प्रमुख स्थलों को निशाना बनाकर ड्रोन भी दागे, लेकिन सेना की वायु रक्षा ने उन्हें सफलतापूर्वक मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल फशर में हुए हमले के बारे में आरएसएफ की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
बता दें कि अल फशर पिछले साल 10 मई से सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच भीषण संघर्ष का केंद्र रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के क्राइसिस मॉनिटरिंग ग्रुप ‘आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा’ के अनुसार, सूडान में अप्रैल 2023 के मध्य से सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच एक भयावह संघर्ष चल रहा है, जिसमें करीब 29,683 लोगों की जान जा चुकी है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुमान के अनुसार, संघर्ष ने सूडान के अंदर और बाहर 15 मिलियन से अधिक लोगों को विस्थापित किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 killed, 23 injured in paramilitary attack in Sudan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sudan, paramilitary attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved