• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Young man suicide by noose - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिले के अगरपुरा गांव एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की दो-तीन माह बाद शादी होनी थी। शादी को लेकर घर में हंसी खुशी का माहौल था, जो युवक की मौत के साथ मातम में बदल गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस के हेडकांस्टेबल मोहम्मद हुसैन ने कहा कि अगरपुरा निवासी बक्सू दरोगा टेक्सटाइल मार्केट में कार्यरत था। शनिवार रात 10 बजे बक्सू खाना खाकर कमरे में चला गया। इसके बाद रविवार सुबह 8 बजे तक वह नहीं उठा तो भाई उसे जगाने गया, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। भाई ने आवाज दी, कोई जवाब नहीं मिलने पर भाई ने दरवाजा तोड़ दिया। बक्सू कमरे में रस्सी से कड़े पर लटका मिला। इस पर परिजनों ने तुरंत ही बक्सू को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

[ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Young man suicide by noose
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: young, man, suicide, noose , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved